नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। दिशा पाटनी Disha Patani आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने हिट फिल्मों के अलावा अपने स्टाइल स्टेटमेंट से भी लाइमलाइट चुराई है। वह अक्सर अपने बोल्ड लुक से फैंस के होश उड़ा देती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक कई तस्वीरें शेयर की, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।

एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों में बैकलेस गाउन पहना हुआ है, जिसमें उनका ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक सबका ध्यान खींच रहा था।

ये तस्वीरें उनके फैशन सेंस और स्टाइल का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने मिनिमल मेकअप और स्टाइलिश हेयरस्टाइल के साथ अपने लुक को परफेक्ट बनाया।

तस्वीरों में दिशा पाटनी अलग अलग बोल्ड पोज दे रही हैं। इस बैकलेस गाउन ने एक्ट्रेस की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए है।

एक्ट्रेस के इस बैकलेस गाउन के बारे में बात करें तो इसमें काफी ज्यादा सितारा और मोती लगी हुई है जो काफी शाइन कर रहा है।

दिशा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। एक बार फिर उन्होंने अपनी बोल्डनेस से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।

सोशल मीडिया पर फैंस ये लुक देखने के बाद उनकी तारीफों के पुल बांध दिए। कमेंट सेक्शन में लोग उनकी हॉटनेस और ग्लैमर की तारीफ कर रहे हैं।
दिशा पाटनी ऐसे ही अपनी अदाओं का जलवा फैंस पर चलाती रहती हैं। एक्ट्रेस हक ही में फिल्म ‘ओ रोमियो’ में नजर आईं थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस अब अक्षय कुमार के साथ कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ और इमरान हाशमी के साथ ‘आवारापन 2 में शामिल हैं।




