नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर दो दिन पहले बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना में परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित रहे, लेकिन इस हमले ने इलाके में हड़कंप मचा दिया और सभी को चौंका दिया। यह मामला ज्यादा चर्चा में इसलिए भी आया की इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोलडी बराड़ा और रोहित गोदारा ने ली थी। वही, अब दिशा पाटनी बहन खुशबू पाटनी की एक वीडियो सामने आया है।
इस मामले पर दिशा पाटनी और उनकी बहन खुशबू पाटनी ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि उनके पिता जगदीश पाटनी ने इसे साजिश करार दिया। हमले के बाद खुशबू पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आईं और उन्होंने वीडियो पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया साझा की।
सेल्फ डिफेंस सिखाती दिखीं खुशबू पाटनी
खुशबू पाटनी बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सेल्फ डिफेंस सिखाती नजर आईं। वीडियो में वह दिखाती हैं कि केवल एक केबल की मदद से खतरनाक स्थिति से खुद को कैसे बचाया जा सकता है और सेना में सीखी गई तकनीकों के जरिए संतुलन और सूझबूझ से सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाती है।
वीडियो को मिल रही मिले-जुले रिएक्शन
खुशबू पाटनी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ ने उनकी तारीफ की, तो कुछ ने पुराने बयानों और हालिया फायरिंग का हवाला देते हुए तंज किया। एक यूजर ने लिखा, “सेल्फ डिफेंस, मेडम अगर एसी रूम के बाहर फाइट हो तो क्या ये काम करेगा?”, जबकि दूसरे ने कहा, “गोली चल गई ढांय।” कई यूजर्स ने उनकी और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई।
क्या है मामला?
दरअसल, हाल ही में दिशा पाटनी और उनके परिवार का बरेली स्थित घर में ताबड़तोड़ फायरिंग के कारण सुर्खियों में आया। इसे उनकी बहन खुशबू पाटनी के बयानों से जोड़कर देखा गया। अब पिता जगदीश पाटनी ने खुशबू का बचाव करते हुए कहा कि उनके बयानों को गलत तरीके से पेश किया गया।




