नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्ट्रेस दिशा पाटनी बेहद कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वो अक्सर बोल्ड और ग्लैमरस से भरपूर फोटो ओर वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। अभिनेत्री 13 जून को वह अपना 33 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका का जन्म उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ। दिशा पाटनी के पिता जगदीश सिंह पाटनी एक पुलिस अधिकरी हैं और मां हेल्थ इंस्पेक्टर हैं।
उनके परिवार में एक बड़ी बहन खुशबू पाटनी ओर उनका एक छोटा भाई है जो अभी पढ़ाई कर रहा है। दिशा की रुचि काफी कम उम्र में ही ग्लैमर जगत में थी। वह फेमिना मिस इंडिया इंदौर 2013 की फर्स्ट रनर अप रह चुकी हैं। एक्टिंग में दिशा ने साउथ की फिल्म से डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म तेलुगू में ‘लोफर’ थी जो 2015 में आई थी।
करियर की खास बातें
दिशा पाटनी को बड़ा ब्रेक नीरज पांडे की फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनडोल्ड स्टोरी’ से मिला। फिल्म में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने लीड रोल किया। दिशा को इस फिल्म ने इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाईद्य। इस फिल्म में वह सुशांत की गर्लफ्रेंड बनी थीं जिसकी कार एक्सीडेंट में मौत हो जाती है। वह अभिनेता टाईगर श्राफ को 6 साल तक डेट करती रही है। फिर दोनों के बीच बीच ब्रकेअप होने की खबर आने लगी।
दिशा पाटनी ने अपने कॅरियर में कई मुख्य की फिल्मों में काम किया, जिसमें से ‘बागी 2’, ‘भारत’, ‘मलंग’ और ‘राधे’ सहित अन्य है। हालांकि, ज्यादातर फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से फ्लॉप रही है। इसके बावजूद उनके खाते में कई बड़ी फिल्में आई इसमें योद्धा’जैसी कई और फिल्म शामिल है।
कॉलेज ड्रॉप आउट हैं दिशा
छोटी से उम्र में ही दिशा ने ज्यादा रुचि ग्लैमर में थी इस दौरान वह पढ़ाई के साथ-साथ ऑडिशन देने लग गई थीं। वह बीटेक कर रही थीं और पढ़ने में काफी अच्छी थीं। साथ ही वह मॉडलिंग के प्रोजेक्ट में बिजी हो गईं और कम उम्र से पैसे कमाने शुरू कर दिए थे। फिर उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और पूरी तरह करियर पर फोकस करने लगीं।
इसी बीच, उन्हें फिल्म ‘लोफर’ का ऑफर मिला। एक मीडिया से बतचीत में करते हुए दिशा ने कहा था कि, वह पढ़ाई में अच्छी थीं लेकिन बीटेक के विषय आसान नहीं थे। कॉलेज ड्रॉपआउट करके वह खुश थीं।
घूमने का शौक
अभिनेत्री को एक्टिंग से वक्त मिलते ही दिशा घूमने निकल जाती हैं। उन्हें घूमने का बहुत शौक है। उन्हें ट्रैवलिंग का काफी शौक है। पिछले साल उन्होंने यूरोप ट्रिप अकेले की थी। फिटनेस फ्रीक दिशा हर रोज कई घंटे जिम में बिताती हैं। सोशल मीडिया पर उनके वर्कआउट वीडियोज आए दिन वायरल होते रहते हैं।





