back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नए कलाकारों के साथ काम करने और चुनौतियों का सामना करने पर निर्देशक रीतम श्रीवास्तव ने बात की

मुंबई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। रक्तांचल 2 के निर्देशक रीतम श्रीवास्तव ने कलाकारों के साथ अपने काम के अनुभव और श्रृंखला की शूटिंग और फिल्म को खत्म करने की चुनौतियों के बारे में बात की हैं। क्राइम ड्रामा सीरीज में निकितिन धीर, क्रांति प्रकाश, माही गिल, आशीष विद्यार्थी, करण पटेल और सौंदर्या शर्मा हैं। रक्तांचल 2 में कई नए चेहरे हैं जिन पर रीतम श्रीवास्तव अपने विचार व्यक्त किए हैं। वे कहते हैं कि आशीष विद्यार्थी और माही गिल जैसे नए किरदारों के साथ शूट करना बिल्कुल शानदार और वास्तव में अच्छा अनुभव था। वे सभी शानदार अभिनेता और अद्भुत इंसान हैं। पूर्वांचल में हुई कुछ सच्ची घटनाओं पर आधारित इस सीरीज की शूटिंग उत्तर प्रदेश में की गई है। फाइनल पैक-अप तक पहुंचने के लिए पूरी कास्ट को कई बाधाओं को पार करना पड़ा। रितम कहते हैं कि इसलिए दूसरे सीजन में हमारे पास 100 से अधिक शूटिंग करने के स्थान थे, साथ ही, कोविड की स्थिति के कारण शूटिंग जल्दी खत्म करनी पड़ी। दूसरी लहर के दौरान, हम बनारस में शूटिंग कर रहे थे और हमें महामारी के कारण शूटिंग रोकनी पड़ी। फिर से हमने शूटिंग शुरू की और तीसरी लहर आ गई, लेकिन अंतत: टीम के समर्पण के कारण हमने शूटिंग पूरी कर ली। शो में बहुत सारे एक्शन सीक्वेंस भी हैं। एमएक्स प्लेयर पर रक्तांचल 2 स्ट्रीम हो रही है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...