नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट मुंबई के पुणे में होने वाला है। इससे पहले ही सिंगर को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। पुणे शहर के कोथरुड इलाके में राज्य के आबकारी विभाग ने Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में शराब सर्व करने की अनुमति रद्द कर दी है।
आबकारी विभाग ने जताई आपत्ति
आबकारी विभाग के एसपी सीबी राजपूत ने न्यूज़ एजेंसी है या नहीं से बातचीत के दौरान कहा, ‘हमें आयोजन स्थल के मालिक से एक आवेदन मिला था और उन्होंने आपत्ति जताई थी कि Concert में शराब सर्व करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इसलिए, आवेदन पर कार्रवाई करते हुए, हमने संगीत समारोह में शराब परोसने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है, और संगीत समारोह के आयोजकों को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है।”
मामले में दिलजीत ने कही थी ये बात
इस महीने की शुरुआत में ही यह मामला उठ गया था जिसमें दिलजीत दोसांझ ने कहा था की अगर सरकार शराब बंदी करती है, तो इसपर बनने वाले गाने भी बंद कर दिए जाएंगे। सिंगर ने कहा था, ‘जितने भी स्टेट्स हैं हमारे यहां, अगर वो सारे अपने आप को ड्राई स्टेट घोषित करते हैं, अगले ही दिन दिलजीत दोसांझ अपनी जिंदगी में कभी शराब पे गाना नहीं गाएंगे।’ सिंगर ने आगे कहा, ‘बहुत बड़ा राजस्व है ये। कोरोना में सब बंद हो गया था, ठेके बंद नहीं हुए थे। क्या बातें कर रहे हो आप? आप युवाओं को बेवकूफ नहीं बना सकते।’
कब तक चलेगा दिल-लुमिनाती टूर
सिंगर के इस कॉन्सर्ट में शराब सॉन्ग्स को लेकर बवाल मचा हुआ है। दिलजीत दोसांज का यह कॉन्सर्ट कई जगहों पर हो चुका है। सिंगर का कॉन्सर्ट 30 नवंबर, बेंगलुरु में 6 दिसंबर इंदौर में 8 दिसंबर, चंडीगढ़ में 14 दिसंबर और गुवाहाटी में 29 दिसंबर को होने वाला है।




