नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। दिलजीत दोसांझ ने 26 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कॉन्सर्ट की शुरुआत की है। सिंगर ने ‘दिल-लुमिनाती टूर इंडिया’ की अनोखे अंदाज में शुरुआत की है। दिलजीत दोसांझ ने अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीता। कॉन्सर्ट की शुरुआत से पहले सिंगर ने तिरंगा फहराया और सलामी दी। सिंगर के लाइव परफॉर्मेंस को देखने के लिए लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस टूर से सिंगर के फैंस काफी एंजॉय करेंगे।
सिंगर ने शेयर किया वीडियो
दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कॉन्सर्ट की झलकियां दिखाई हैं। सिंगर ने लिखा, ‘शट डाउन शट डाउन करा ता फेर दिल्ली वालेया ने। कल मिलेंगे और सेम टाइम सेम स्टेडियम। दिल-लुमिनाती टूर का 24वाँ साल।’ सिंगर के इस वीडियो पर सोशल मीडिया फैंस भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये एक वंडरफुल माहौल है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पंजाबी आ गए ओए।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘एक बार फिर दिलजीत दोसांझ छा गए।’
कॉन्सर्ट से पहले लिया आशीर्वाद
दिलजीत दोसांझ ने अपनी कंसर्ट की शुरुआत करने से पहले दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे में आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान उन्होंने लाल पगड़ी पहनी हुई थी और बाबा के दरबार में हाथ जोड़े नजर आए थे। दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को देखने के लिए फैंस दूर-दूर से आते हैं। सिंगर के आने वाले कॉन्सर्ट के लिए भी सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। सिंगर का लाइव परफॉर्मेंस हर किसी को बेहद पसंद आ रहा है।
कहां-कहां होने वाला है कॉन्सर्ट
दिलजीत दोसांज का कॉन्सर्ट 27 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल स्टेडियम में हुआ था। अब 2 नवंबर को जयपुर में अगला कॉन्सर्ट होने वाला है। इसके बाद 15 नवंबर को हैदराबाद, 17 नवंबर को अहमदाबाद, 22 नवंबर को लखनऊ और आखिरी कार्यक्रम समापन 29 दिसंबर को गुवाहाटी में होगा।




