back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘राइज एंड फॉल’ में धनश्री वर्मा की एंट्री, प्रोमो में दिखा अलग अंदाज

यूट्यूबर धनश्री वर्मा रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आएंगी, जहां उनका एक कंट्रोवर्शियल बयान वायरल हो रहा है। शो के प्रोमो में उन्होंने स्पोर्ट्स चैनल बंद कराने की बात कही है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी और यूट्यूबर धनश्री वर्मा जल्द ही रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आने वाली हैं। जहां शो का प्रोमो रिलीज होते ही धनश्री एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। प्रोमो में धनश्री एक कंटेस्टेंट से तीखी बहस के दौरान कहती हैं मैंने विला के सारे स्पोर्ट्स चैनल बंद करवा दिए हैं। अब उनके इस बयान को चहल पर सीधा तंज माना जा रहा है। 

View this post on Instagram

2020 में हुई थी शादी, 2025 में टूटा रिश्ता

बता दे, धनश्री और चहल की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला। इस साल फरवरी में दोनों ने तलाक ले लिया था। उस तलाक के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के बीच चल रही बयानबाजी ने खूब सुर्खियां बटोरीं। चहल का “बी योर ओन शुगर डैडी” वाला बयान भी चर्चा का विषय रहा, जिस पर धनश्री ने तीखा जवाब दिया था। अब ‘राइज एंड फॉल’ में स्पोर्ट्स चैनल बंद कराने की बात कहकर उन्होंने एक बार फिर अपने अतीत को इशारों में जिंदा कर दिया है।

शानदार पेंटहाउस बनाम कठोर बेसमेंट, दिलचस्प है शो का फॉर्मेट

‘राइज एंड फॉल’ रियलिटी शो का कॉन्सेप्ट बाकी शोज से अलग है। इसमें 16 कंटेस्टेंट्स होंगे, जिन्हें दो हिस्सों में बांटा जाएगा, कुछ लग्जरी पेंटहाउस में ‘रूलर्स’ बनकर रहेंगे, वहीं बाकी कंटेस्टेंट्स ‘वर्कर्स’ बनकर बेसमेंट में काम करेंगे।हर कंटेस्टेंट की कोशिश होगी कि वह नीचे से ऊपर तक का सफर तय कर सके।अर्जुन बिजलानी, किकू शारदा, कुब्रा सैत और नयनदीप रक्षित जैसे नाम भी इस शो का हिस्सा हैं।

 6 सितंबर से एमएक्स प्लेयर पर होगा स्ट्रीम

धनश्री शो में क्या कहती हैं, ये तो 6 सितंबर को एमएक्स प्लेयर पर शो के ऑनएयर होने के बाद ही साफ होगा, लेकिन उससे पहले ही उनके डायलॉग्स पर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि एक्ट्रेस ने अपने पूर्व पति चहल पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा है। लेकिन इतना तय है कि चहल और धनश्री का अध्याय अभी पूरी तरह बंद नहीं हुआ और दर्शक इसी ड्रामे के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में जब चहल के “Be Your Own Sugar Daddy” कमेंट पर धनश्री से सवाल पूछा गया था, तो उन्होंने तीखा जवाब देकर सबको चौंका दिया था। अब रियलिटी शो में दिया गया उनका ये नया बयान एक बार फिर पुराने जख्मों को कुरेदता नजर आ रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Asansol Uttar Seat: TMC या BJP? बीते चुनावों में किसका रहा है दबदबा, जानिए किस ओर इशारा कर रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मुहाने पर...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं काला चना का प्रसाद, जानें सही तरीका, पढ़ें रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵