back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तलाक के बाद पहली बार बोलीं धनश्री वर्मा, चहल की विवादित टी-शर्ट पर तोड़ी चुप्पी

धनश्री वर्मा ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में करते हुए तलाक को लेकर कई सारी बातें कही। साथ ही चहल की विवादित टी-शर्ट पर भी चुप्पी तोड़ी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और एक्टर-कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का तलाक इस साल सबसे ज्‍यादा सुर्खियों में रहा है। दोनों के बीच तलाके बाद युजवेंद्र चहल ने तो चुप्‍पी तोड़ी थी, लेकिन धनश्री वर्मा अब तब चुप थी। वह अपनी प्रतिक्रिया, बयान ओर मीडिया के सामने तलाक के बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया था लेकिन अब एक्‍टर ने अपनी चुप्‍पी तोड़ी है। 

दोनों के बीच चर्चित तलाक को लेकर कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने पहली बार रिएक्शन दिया है। धनश्री ने बताया है कि तलाक वाले दिन जब जज उनके रिश्ते को आधिकारिक तौर पर खत्म कर रहे थे तो उनके लिए वो कितना भारी और इमोशनल पल था। वह अपने आप को रोने से रोक नहीं पाई थी। 

धनश्री ने तलाक को लेकर क्‍या कहा


एक्ट्रेस और कोरियोग्राफर धनश्री ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में कहा कि जैसे ही कोर्ट में फैसला सुनाने की बारी आई, वो खुद को संभाल नहीं पाईं और सभी के सामने फूट-फूटकर रोने लगीं। उन्होंने बताया कि अंदर से वह काफी टूट चुकी थी, वो पल एक भावुक करने वाला था, उस पल को शब्दों में बयां कर पाना उनके लिए मुश्किल था। उस दौरान, चहल कोर्ट से पहले बाहर निकल गए थे और धनश्री लगातार रोती रहीं।

चहल की विवादित टी-शर्ट पर भी की बात


एक पॉडकास्ट में धनश्री ने चहल के शुगर डैडी वाली टी-शर्ट पहनने के विवाद पर भी अपना रिएक्शन दिया। दरअसल, तलाक की कार्यवाही के दौरान युजवेंद्र चहल ने एक टी-शर्ट पहनी थी जिस पर लिखा था – ‘बी योर ओन शुगर डैडी’। इसके बाद काफी बवाल मचा था। 


लेकिन, अब जब इस बारे में धनश्री से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस तरह की चीजों का दोष हमेशा महिला पर डाल दिया जाता है। उन्होंने कहा- ‘भाई, अगर कुछ कहना ही था तो व्हाट्सऐप कर देते, टी-शर्ट पहनने की क्या जरूरत थी?’


हर हाल में सम्‍मान किया, लेकन उकसाने वाले बयान नहीं दिए


धनश्री ने अपनी बातचीत में आगे कहा कि तलाक जैसी स्थिति में मैच्योरिटी बहुत जरूरी होती है। उन्होंने कहा कि वो हमेशा परिवार का सम्‍मान और इज्जत को बरकरार रखना चाहती थीं, इसलिए कभी भी सार्वजनिक रूप से उकसाने वाले बयान नहीं दिए। 

धनश्री मुताबिक, समाज में महिलाओं को बचपन से सिखाया जाता है कि हर हालात में रिश्ते निभाने होते हैं और यही कारण है कि अक्सर तलाक जैसी घटनाओं का ठप्पा महिलाओं पर ही लग जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी! जानें कब रिलीज होंगी ये मच-अवेटेड फिल्में

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵