back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धक-धक गर्ल माधुरी को है इस अभिनेता के साथ काम न करने का मलाल, आज तक है अफसोस

माधुरी दीक्षित इन दोनों रियलिटी शो 'डांस दीवाने' को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ और फिल्मी करियर को लेकर खुलासे करती रहती है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित में 90 के दशक से लेकर अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी है। इस दौरान एक्ट्रेस में कई बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। फिल्मी दुनिया में सबके अपने-अपने बड़े-बड़े सपने होते हैं इस तरह से माधुरी दीक्षित का भी एक सपना था। बता दें कि, माधुरी दीक्षित डांस दीवाने शो में बतौर जज नजर आ रही है। इसी बीच एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर करती रहती हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने अभी तक एक अभिनेता के साथ स्क्रीन शेयर नहीं किया है जिसका उन्हें बेहद अफसोस है।

फिल्मी पर्दें नहीं दिखे साथ

अब सोचने वाली बात तो यह है कि बॉलीवुड का ऐसा कौन सा अभिनेता है जिसके साथ कामना करने का मलाल माधुरी दीक्षित को है। बता दें कि, यह एक्टर और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के अन्ना और ‘डांस दीवाने’ के जज सुनील शेट्टी है। देखा जाए तो 90 के दशक से ही दोनों सितारे बॉलीवुड में राज कर रही है, लेकिन दोनों ने कभी एक साथ स्क्रीन शेयर नहीं किया।

माधुरी दीक्षित को है अफसोस

बॉलीवुड इंडस्ट्री में माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी ने इंडस्ट्री में लंबा समय तय किया है लेकिन कभी ऐसा अवसर नहीं आया जब दोनों को एक-दूसरे के साथ काम करने का मौका मिला हो। वहीं अब बरसों माधुरी दीक्षित को भी इस बात पर अफसोस हो रहा है। एक्ट्रेस इस बारे में कहती है कि, “शो में सुनील अद्भुत हैं। यह उनके साथ मेरा पहला शो है और मुझे नहीं पता कि हमने पहले कभी एक साथ काम क्यों नहीं किया। हालांकि, हमने फिल्मों में स्क्रीन साझा नहीं किया, लेकिन अब मुझे ये अवसर मिला है जिसका में भरपूर आनंद ले रही हूं।”

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कनाडा के शो में लेट पहुंचीं माधुरी दीक्षित, आयोजकों का खुलासा, कहा- प्रबंधन टीम ने गलत जानकारी दी

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । हाल ही में कनाडा के टोरंटो में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के लाइव शो "दिल से..." को "भ्रामक" बताकर आलोचना...
spot_img

Latest Stories

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...