नई रफ्तार रफ्तार डेस्क। देवोलीना भट्टाचार्जी और पति शहनवाज शेख अपने पहले बेटे का स्वागत कर रहे है। थोड़ी देर पहले ही एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी कि उनके घर बेटे ने जन्म लिया है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को अब खूब सारी बधाई मिल रही है।
Devoleena Bhattacharjee ने दिया बेबी बॉय को जन्म
देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर ही एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो ब्लू की थीम में है और उसमें एक बच्चा,पालना और कुछ झूले रखे दिख रहे हैं। वहीं अगल – बगल चारों तरफ फूलों के डिजाइन बने हुए हैं जो इस पोस्ट को और खूबसूरत दिखा रहे है। इसके साथ लिखा है- हम अपने बेबी बॉय के आगमन की घोषणा करते हुए काफी खुशी महसूस कर रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- “हेलो वर्ल्ड। हमारा एंजेल बॉय आ चुका है। 18•12•2024”
इंडस्ट्री के दोस्तों से मिल रहीं शुभकामनाएं
टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों और दोस्तों ने देवोलीना और शाहनवाज को पैरेंट बनने की शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया है। वहीं फैंस की खुशी का भी ठिकाना नहीं है। एक्ट्रेस के मां बनने पर कपल को कमेंट बॉक्स में लगातार बधाईयां मिल रही हैं।
एक्ट्रेस ने फैंस के साथ शेयर की थी गुड न्यूज
इसके साथ ही आप को बता दें कि एक्ट्रेस देवोलीना की प्रेग्नेंसी को लेकर फैंस लंबे समय से अटकलें लगा रहे थे, इन अटकलों पर एक्ट्रेस ने इसी साल 15 अगस्त को मुहर लगाई थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने घर पर पूजा रखी थी, जिसकी तस्वीरें भी शेयर हुई थीं। वहीं एक्ट्रेस अक्सर ही अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती थी।
साल 2022 में शाहनवाज शेख से की शादी
देवोलीना भट्टाचार्जी ने शाहनवाज शेख से साल 2022 में शादी रचाई थी। शादी के करीब डेढ साल बाद एक्ट्रेस ने फैंस और शुभचिंतकों के साथ अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। शाहनवाज और देवोलीना अब प्यारे से बेटे के माता-पिता बन गए हैं। सोशल मीडिया पर अपने जीवन के इस नए अध्याय को लेकर दोनों बेहद उत्साहित हैं।




