back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कन्नड़ विवाद मामले में कर्नाटक HC फटकार लगने के बाद, Kamal Haasan ने तमिलनाडु को किया धन्यवाद

कन्नड़ को तमिल से जन्मा बताने वाली अपनी टिप्पणी और माफी मांगने के इनकार पर कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा फटकार लगाए जाने के बावजूद, कमल हासन ने पूरे तमिलनाडु राज्य को धन्यवाद दिया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ एक्टर कमल हासन इस समय अपनी फिल्म ‘ठग लाइफ’ और कन्नड़ भाषा पर विवादित टिप्पणी को लेकर चर्चा में छाएं हुए है, जिसमें हाल ही में फिल्म के कलाकारों के साथ एक्टर कमल एक मंच पर नजर आए। जो जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि, इस विरोध के बीच कमल हासन ने कन्नड़ भाषा विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। आइए जानते है एक्टर ने क्या कहा

आगामी फिल्म ‘ठग लाइफ’

साउथ सुपरस्टार कमल हासन अपनी आगामी फिल्म ‘ठग लाइफ’ से चर्चा में हैं, जो जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होनेवाली है। कन्नड़ को तमिल से जन्मा बताने वाली अपनी टिप्पणी और माफी मांगने से इनकार करने पर कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा फटाकर लगाए जाने के बाद ये उनकी पहली सार्वजनिक मौजूदगी के दौरान आया है। जिसमें वे अपनी फिल्म ‘ठग लाइफ’ के प्रचार के लिए क्रू मेंबर्स के साथ एक मंच पर साथ आए।  

पूरे तमिलनाडु राज्य को धन्यवाद दिया

कन्नड़ भाषा को तमिल भाषा से जन्म लेने के विवादों में घिरे एक्टर ने बुधवार को उनके पीछे खड़े होने के लिए पूरे तमिलनाडु राज्य को अभिवादन करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। जिसमें कमल हासन ने फिल्म ठग लाइफ के क्रू सदस्यों की कड़ी मेहनत की तारीफ करते हुए तमिल भाषा के प्रति अपने गहरे प्रेम को जाहिर किया। इससे पहले एक्टर ने अपने एक कार्यक्रम में उइरे, उरावे, तमीज जैसे शब्दों का प्रयोग किया था। जिसका मतलब तमिल मेरा जीवन और मेरा परिवार है। इस नारे को जोरों-शोरों से प्रयोग किेया था। 

कमल हासन के बयान

70 वर्षीय अभिनेता कमल हासन ने कहा था कि कन्नड़ तमिल से जन्मा है, जिसके बाद कन्नड़ समर्थक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। जिसमें एक्टर ने , उरावे, तमीज जैसे शब्दों का प्रयोग किया था। जिसका मतलब तमिल मेरा जीवन और मेरा परिवार है। 

कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) ने चेतावनी दी कि, जब तक हासन औपचारिक माफी नहीं मांगते, तब तक फिल्म तमिलनाडू राज्य में रिलीज नहीं होने देगें। अभिनेता ने मणिरत्नम की तारीफ करते हुए कहा कि, दिग्गज निर्देशक एक ‘सिनेमा ज्ञानी’ में बदल गए है। और मैं उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं। 

फिल्म के बारे में 

 फिल्म ‘ठग लाइफ’ के बारे में निर्माताओं ने बताया कि इसे कर्नाटक के अलावा पूरे देश में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में कमल हासन और तृष्णा कृष्णन मौजूद हैं। उच्च न्यायालय की फटकार के बाद, प्रोडक्शन हाउस राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने कहा, हम केएफसीसी के साथ बातचीत के बाद ही इस पर फैसला लेगें कि, फिल्म राज्य में रिलीज की जाएगी या नही। 

मैं सिर्फ यही बताना चाहता था कि हम एक ही परिवार से हैं

पुलिस सुरक्षा के लिए राजकमल फिल्म वेंचर्स ने फिल्म की रिलीज को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। न्यायमूर्ति एम नागप्रसन्ना ने जिसमें सुझाव दिया कि, अगर कन्नड़ भाषा के जन्म विवाद से वहा के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं तो इसके लिए एक्टर को पछतावा करना चाहिए। इससे पहले केएफसीसी को लिखे एक पत्र में, कमल हासन ने अपनी मन की पीड़ा को व्यक्त करते हुए कहा था कि, फिल्म के ऑडियो लॉन्च पर उनके बयान को गलत समझा गया जो अपने तरीके से अलग करके पेश किया गया। मेरा यह बयान शिव राजकुमार सहित डॉ राजकुमार के परिवार के प्रति प्रेम के कारण दिया गया था।मैं सिर्फ यही बताना चाहता था कि हम एक ही परिवार से हैं।

भारत के भाषाई ताने-बाने को नुकसान पहुंचेगा

कमल हासन ने अपनी प्रशंसा, कन्नड़ लोगों द्वारा उन्हें दिए गए प्यार के कारण कन्नड़ के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश की सभी भाषाओं के साथ उनका जुड़ाव दिल से है और वे किसी एक भाषा को ही मान्यता दी जाने के खिलाफ हैं । क्योंकि इससे भारत के भाषाई ताने-बाने को नुकसान पहुंचेगा।

उनके बयान का उद्देश्य केवल एक बंधन और एकता स्थापित करना था। कमल हासन ने ये भी कहा, उन्हें उम्मीद है कि उनके शब्दों को अच्छी भावना के साथ देखा जाएगा। और उन्होंने कर्नाटक और कन्नड़ के प्रति अपने प्रेम को दोबारा जाहिर करते हुए अपने पत्र का समापन यह कहते हुए किया कि, उनकी यह गलतफहमी बस कुछ समय की थी। कन्नड़ और संस्कृति मंत्री शिवराज तंगदागी ने 29 मई को केएफसीसी को पत्र लिखकर आग्रह किया था।

कि, अगर हासन माफी नहीं मांगते हैं तो कर्नाटक में उनकी सभी फिल्मों पर बैन लग जाएगा। और इसी के साथ सीएम सिद्धारमैया ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, कन्नड़ का इतिहास बहुत पुराना। इसके अलावा उन्होंने फिल्म के निर्देशक मणिरत्नम की प्रशंसा की और मीडिया का भी आभार व्यक्त किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस समय अपनी फिल्म 'धुरंधर' को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' में...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵