back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Deewaniyat BO Day 7: वीकेंड बाद भी हर्षवर्धन राणे की फिल्म ने दिखाया कमाल, सोमवार बॉक्स ऑफिस पर कमाए कई करोड़

दिवाली के मौके पर रिलीज़ हुई फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। बीते सोमवार फिल्म ने दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और कलेक्शन में मजबूती दिखाई।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ इन दिनों खूब चर्चा में है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले हफ्ते को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल कर रही है।

सिनेमाघरों में ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म की कहानी और गाने दर्शकों को खूब भा रहे हैं, जिससे यह बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है। अब चर्चा फिल्म के सातवें दिन के कलेक्शन पर केंद्रित है।

फिल्‍म ने 7वें दिन कितनी की कमाई

‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले छह दिनों में शानदार प्रदर्शन किया और भारत में लगभग 41.50 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है।

वहीं, फिल्म के सातवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आया है। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने अपने सातवें दिन भारत में लगभग 3.35 करोड़ रुपये की प्रारंभिक कमाई की है।

इस तरह, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की अब तक की कुल कमाई 44.85 करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि, छठे दिन की तुलना में सातवें दिन के कलेक्शन में लगभग 78% की गिरावट दर्ज की गई है।

ऐसे रही सात दिनों की कमाई

फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने अपने पहले सात दिनों में कुल 44.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। पहले दिन 10.10 करोड़, दूसरे दिन 8.88 करोड़, तीसरे दिन 6 करोड़, चौथे दिन 5.5 करोड़, पांचवे दिन 6.25 करोड़, छठे दिन 5.53 करोड़ और सातवें दिन लगभग 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन रहा।

इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें 

बता दें कि,‘एक दीवाने की दीवानियत’ बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के बीच भी दर्शकों को पसंद आ रही है। फिल्म ने अपने पहले दिन ही 10 करोड़ रुपये की जबरदस्त ओपनिंग की, जो इसकी लोकप्रियता और दर्शकों की उत्सुकता को दर्शाता है। हालांकि बाद में फिल्म की कमाई में गिरावट आई, लेकिन छोटे बजट में बनी इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा मुख्य भूमिका में हैं, जबकि इसका निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड...

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी...

क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका? गलत तरीका डालता है सेहत पर असर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵