back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

श्रीनाथजी मंदिर में शूटिंग करने पर बोले देबत्तमा साहा, मेरा सपना सच हुआ

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। मिठाई की अभिनेत्री देबत्तमा साहा का मानना है कि मथुरा के श्रीनाथजी मंदिर में शो की शूटिंग करना उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा था। वह साझा करती है कि यह एक सपने के सच होने का क्षण था जब मुझे मिठाई के लिए श्रीनाथजी मंदिर में शूटिंग करने का मौका मिला। जब मैं एक बच्ची थी, तो मेरे पिता भगवान कृष्ण की कहानियां सुनाते थे और कुछ कहानियां मथुरा में श्रीनाथजी मंदिर से संबंधित थीं। उनकी सभी कथाएं सुनने के बाद, मैं कृष्ण जी से संबंधित हर स्थान पर जाने के लिए बहुत उत्सुक थी और श्रीनाथजी मंदिर उनमें से एक था। मिठाई शो मथुरा में स्थित एक मिठाई बनाने वाली मिठाई नामक एक लड़की (देबत्तमा द्वारा अभिनीत) की कहानी है, जो अपने पिता से विरासत में मिली आलू जलेबी के स्वाद को दुनिया तक पहुचाना चाहती है। शो की वजह से अभिनेत्री को मंदिर जाने की अपनी लंबे समय की इच्छा को पूरा करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि मुझे पहले मंदिर जाने का मौका नहीं मिला था, मैं पूरी मिठाई टीम की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे मंदिर के अंदर शूटिंग करने का मौका दिया। मैंने कृष्ण जी के आशीर्वाद से इस नई यात्रा की शुरूआत की है। मुझे उम्मीद है कि हर कोई मुझे अपना प्यार और आशीर्वाद देता रहेगा। मिठाई जी टीवी पर प्रसारित होता है। –आईएएनएस एमएसबी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...