back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

De De Pyaar De 2 Box Office: संडे का दिन ‘दे दे प्यार दे’ के नाम, तीसरे दिन फिल्म ने की तगड़ी कमाई

अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे 2' का धमाल रविवार को भी जारी रहा। तीन दिनों में सबसे ज्यादा कमाई दर्ज कर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया।

नई दिल्‍ली, रफ्तारडेस्‍क । अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। तीन दिन लगातार सफलता के झंडे गाड़ते हुए फिल्म ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, इसकी लगातार अच्छी कमाई ने सिनेमाघरों में उत्साह और भी बढ़ा दिया है।

अजय देवगन, रकुलप्रीत सिंह और आर माधवन की दे दे प्यार दे 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। पहले दो दिनों की तुलना में तीसरे दिन फिल्म ने रिकॉर्ड कमाई दर्ज की, दर्शकों का उत्साह बढ़ाया और तीन दिनों में लगातार सफलता का परचम लहराया।

अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। पहले से चल रही हक, थामा और एक दीवाने की दीवानियत जैसी फिल्मों के मुकाबले के बावजूद, फिल्म ने पहले दिन 8.75 करोड़ की दमदार ओपनिंग दर्ज की।

शानदार ओपनिंग के बाद इसके दूसरे दिन भी कमाई में जबरदस्त ग्रोथ देखी गई. चलिए जानते हैं ‘दे दे प्यार दे 2’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितना कलेक्शन किया है?

दर्शकों और ट्रेड एनालिस्ट्स दोनों को चौंका

 दरअसल, बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, दे दे प्यार दे 2 ने तीसरे दिन अब तक की सबसे ज्यादा कमाई की है। आमतौर पर ओपनिंग के बाद फिल्मों की कमाई गिरती है, लेकिन इस फिल्म ने तीसरे दिन रिकॉर्ड दर्ज कर दर्शकों और ट्रेड एनालिस्ट्स दोनों को चौंका दिया।

फिल्‍म ने तीन दिन में कितनी की कमाई

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, दे दे प्यार दे 2 ने पहले दिन 8.75 करोड़, दूसरे दिन 12.25 करोड़ और तीसरे दिन 13.75 करोड़ की कमाई की। तीन दिन में भारत में कुल कमाई 34.75 करोड़ तक पहुंच गई, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 60 करोड़ को पार कर गई है।

बता दें कि, दे दे प्यार दे 2 एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे अंशुल शर्मा ने निर्देशित किया है। कहानी लव रंजन और तरुण जैन ने लिखी है। यह 2019 में रिलीज़ हुई दे दे प्यार दे का सीक्वल है, जिसमें अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के साथ तब्बू अहम भूमिका में नजर आई थीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵