back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रणवीर अलाहाबादिया की विवादित टिप्पणी पर संसद में भी कार्यवाई की मांग, संसदीय समिति की समन जारी करने की तैयारी

रणवीर अलाहाबादिया की परिवार के ऊपर की गई टिप्पणी का मामला संसद तक पहुंच गया है। अब उनके खिलाफ समन जारी की तैयारी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रणवीर अलाहाबादिया की विवादित टिप्पणी के बाद उन्हें चौतरफा निशाने पर लिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस बयान का जमकर विरोध किया और अब बजट सत्र के दौरान इस मामले की गूंज संसद में भी सुनने को मिली। बीजेडी के सांसद सस्मित पात्रा ने कहा ‘बयान यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। संचार और आईटी पर संसदीय स्थायी समिति के सदस्य के रूप में मैं इस मामले को समिति में उठाने जा रहा हूं। हम जल्द ही एक बैठक करने जा रहे हैं। मैं चाहता हूं कि इस तरह की अपमानजनक टिप्पणियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश और सख्त कानून हों।’

रणवीर अलाहाबादिया पर एक्शन की मांग

समय रैना के शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ पर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद रणवीर अलाहाबादिया पर कानूनी कार्यवाई की मांग ने जोर पकड़ लिया है। महाराष्ट्र में उनपर FIR दर्ज की गई है। इस पूरे मामले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि सबको बोलने की आजादी है लेकिन अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद रणवीर की मुश्किलें तब और बढ़ गई जब असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उनके खिलाफ गुवाहाटी पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। मंगलवार को यह मामला संसद में भी सुनाई दिया। अब खबर सामने आ रही है कि संसदीय समिति इस मामले में उनके खिलाफ समन जारी कर सकती है। 

क्या है पूरा मामला?

समय रैना का एक शो चलाते हैं जिसका नाम है इंडिया गॉट लेटेंट। इस शो में रणवीर शामिल हुए थे जिसमें उन्होंने परिवार को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसे न बताया जा सकता है और न सुनाया जा सकता है। हैरानी की बात ये भी रहे उनके साथ रहे आशीष चंचलानी, समय रैना और अपूर्व मुखीजा में से किसी ने भी उन्हें ऐसा बोलने से नहीं रोका बल्कि इस पूरे प्रकरण को मजाक का रूप दे दिया। मामले को बढ़ता हुआ देखकर रणवीर ने कल शाम एक वीडिया जारी कर माफी मांगी थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Rajpal Yadav के बाद अब Ameesha Patel फंसीं, नॉन-बेलेबल वारंट के बाद किया पहला पोस्ट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड में कानूनी मुश्किलों का दौर थमता नजर नहीं आ रहा। अभिनेता राजपाल यादव के बाद अब एक्ट्रेस Ameesha Patel चर्चा में हैं।...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...