back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी’ की रिलीज के 21 साल पूरे

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल और तब्बू अभिनीत फिल्म ‘हेरा फेरी’ ने आज अपनी रिलीज के 21 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म 31 मार्च, 2000 में रिलीज हुई इस फिल्म में इन चारों कलाकारों के अलावा दिवंगत अभिनेता ओमपुरी, गुलशन ग्रोवर ,रजाक खान , मुकेश खन्ना आदि भी नजर आये थे। फिल्म की रिलीज के 21 साल पूरे होने की खुशी में फिल्म से जुड़े कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिये फिल्म से जुड़ी यादों को ताजा किया है। अभिनेता सुनील शेट्ठी ने फिल्म की यादों को ताजा करते हुए ट्वीट कर लिखा-‘हैरानी नहीं कि हम इस बात को हल्के में लेते हैं कि समय कैसे पंख लगाकर उड़ जाता है। ऐसा लगता है कि मैंने पलक झपकाई और 21 साल बीत गए। हमने क्या फिल्म बनाई थी।’ इसके साथ ही सुनील शेट्ठी ने दिवंगत अभिनेता ओम पुरी को भी याद किया है। साल 2000 में रिलीज हुई ‘हेरा फेरी’ एक कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म के सभी कलाकारों और उनके शानदार अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को ए जी नाडियावाला ने प्रोड्यूस किया था। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

जाकिर खान ने कॉमेडी से ब्रेक लेने की वजह बताई, बोले – जेनेटिक बीमारी ने बढ़ाई मुश्किलें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। स्टैंड-अप कॉमेडियन ज़ाकिर ख़ान ने हाल ही में घोषणा की है कि वे कॉमेडी और लाइव परफॉर्मेंस से एक लंबा ब्रेक...
spot_img

Latest Stories

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵