back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कपिल शर्मा की पार्टी में एड शीरेन ने जमाई महफिल, बाॅलीवुड के सितारे हुए शामिल

कपिल शर्मा की पार्टी में सिंगर एड शीरेन ने खूब एंजाॅय किया। इस पार्टी में उनके अलावा बाॅलीवुड के कई सेलेब्रिटी शामिल हुए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| दुनियाभर में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले ब्रिटिश सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एड शीरेन भारत आ चुके हैं। वहीं वे 16 मार्च को भारत में काॅन्सर्ट करने के लिए तैयार हैं। काॅन्सर्ट के पहले एड शीरेन ने शाहरुख खान के अलावा कई लोगों से मुलाकात की। वे काफी मस्त मूड में दिखे। कपिल शर्मा ने भी एड शीरेन के लिए पार्टी का आयोजन किया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में म्यूजिक काॅमेडी और एंटरटेनमेंट का शानदार डोज देखने को मिला। वहीं पार्टी मेंं शामिल लोगों ने खूब एंजाॅय किया। कार्यक्रम में नई नवेली दुल्हन रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी भी दिखे।

पार्टी में सिंगर्स का दिखा जलवा

पार्टी में सिंगरों का जलवा भी देखने को मिला था, जिसमें सिंगर अरमान मलिक भी नजर आए। इसके अलावा अहान पांडे, ईशा गुप्ता, कुशा कपिला जैसे सेलेब्रिटीज ने पार्टी में चार चांद लगा दिया। इसके अलावा पार्टी में कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा और मुनव्वर भी शामिल हुए।

एड शीरेन एशिया टूर का ले रहे मजा

एड शीरन इस समय एशिया और यूरोप के टूर का मजा ले रहे हैं। शीरन 16 मार्च को मुंबई महालक्ष्मी रेस कोर्स परफॉर्म करने के लिए तैयार हैं। इस कॉन्सर्ट को एड शीरन के साथ सिंगर और म्यूजिक कंपोजर कैलम स्कॉट भी मौजूद रहेंगे।

एड शीरेन का दूसरा टूर

भारत में एड शीरन का ये दूसरा टूर बताया गया है। इससे पहले एड शीरन ने साल 2017 में डिवाइड टूर के दौरान भारत में शानदार तरीके से परफाॅर्म कर चुके हैं। एड शीरन का यह टूर ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵