back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Children’s Day 2025: एक दौर में छाए रहे ये बाल कलाकार, जानिए आज कहा हैं ये चमकते चेहरे

बचपन में अपनी मासूम अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले कई बाल कलाकार बड़े होकर फिल्मों और टीवी की दुनिया से दूर हो गए। आज बाल दिवस 2025 के मौके पर ऐसे ही कलाकारों को याद किया जा रहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 14 नवंबर पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाने वाला यह दिन बच्चों की मुस्कान और मासूमियत के नाम होता है। हिन्दी सिनेमा की बात करें तो कई ऐसे बाल कलाकार हुए हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही अपनी अदाकारी और सहजता से दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्मों और टीवी की दुनिया में इनकी लोकप्रियता किसी बड़े सितारे से कम नहीं थी। लेकिन समय के साथ कैमरे की चमक फीकी पड़ती गई और ये चेहरे बड़े होकर धीरे-धीरे गुमनामी में खो गए। बाल दिवस के मौके पर आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही बाल कलाकारों के बारे में, जिनकी मासूमियत आज भी याद है, मगर जिनका भविष्य परदे से दूर रहकर बीत रहा है।

View this post on Instagram

हुजान खोदैजी

‘मिस्टर इंडिया’ की टीना, जिसकी मासूमियत आज भी याद है

साल 1987 की सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया में बच्चों की पूरी टोली थी, लेकिन जिस किरदार ने दर्शकों को सबसे ज्यादा भावुक किया, वह थी टीना। यह भूमिका निभाई थी हुजान खोदैजी ने।

बम धमाके में टीना की मौत वाला दृश्य दर्शकों की आंखें नम कर देता है।

फिल्म की सफलता के बावजूद हुजान ने आगे फिल्मों में काम नहीं किया।

वर्तमान में वे मार्केटिंग सेक्टर में कार्यरत हैं और अपने फिल्मी करियर से पूरी तरह दूरी बनाए हुए हैं।

विशाल देसाई

अमिताभ-जितेंद्र के बचपन का चेहरा, बड़े होकर परदे से गायब

70 और 80 के दशक में कई फिल्मों में किसी भी बड़े अभिनेता की बचपन की भूमिका की बात आती तो मास्टर बिट्टू का नाम जरूर सामने आता।

मास्टर बिट्टू का असली नाम विशाल देसाई है।

उन्होंने अमिताभ बच्चन, जितेंद्र और कई बड़े सितारों के बचपन के किरदार निभाकर खूब पहचान बनाई थी।

लेकिन बड़े होने पर उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी और डायरेक्शन व प्रोडक्शन के क्षेत्र में काम करना शुरू कर दिया।

सना सईद

‘कुछ-कुछ होता है’ की अंजलि, जिसे देख हर कोई मुस्कुरा देता था

शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की फिल्म कुछ-कुछ होता है में प्यारी-सी अंजलि बनी सना सईद को कौन नहीं जानता?

उनकी मासूम अदाओं ने दर्शकों के दिल में जगह बनाई।

हालांकि आगे चलकर वे फिल्मों में उसी तरह नहीं चमक सकीं।

आज वे फिल्मों और टीवी से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय हैं और अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

झनक शुक्ला

‘कल हो ना हो’ की Gia, जिसने टीवी पर भी बनाया खास पहचान

फिल्म कल हो ना हो में प्रीति जिंटा की छोटी बहन Gia के रूप में झनक शुक्ला बेहद प्यारी लगी थीं।

टीवी सीरियल करिश्मा का करिश्मा में ‘रोबोट गर्ल’ बनकर भी उन्होंने लोकप्रियता हासिल की थी।

लेकिन उम्र बढ़ने के साथ झनक ने लाइमलाइट से दूरी बना ली।

फिलहाल वे विवाहिता हैं और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं।

परजान दस्तूर: तारे गिनने वाला छोटा बच्चा जिसे आज भी याद करते हैं लोग

कुछ-कुछ होता है में पगड़ी पहनकर आसमान में तारे गिनने वाला नन्हा बच्चा परजान दस्तूरएक पल में दर्शकों का दिल जीत लेता था।

उन्होंने कुछ विज्ञापनों और सिकंदर (2009), ब्रेक के बाद (2010) जैसी फिल्मों में भी काम किया, लेकिन ये भूमिकाएं ज्यादा ध्यान नहीं खींच सकीं।धीरे-धीरे वे भी गुमनाम हो गए और फिल्मी दुनिया से दूर हो गए।

दर्शील जाफरी: ‘तारे जमीन पर’ का ईशान, जो कुछ ही साल में ओझल हो गया

आमिर खान की फिल्म तारे जमीन पर (2007) में ईशान का किरदार निभाकर दर्शील जाफरी ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई।

डिस्लेक्सिया से जूझते बच्चे की भूमिका को उन्होंने गजब की संवेदनशीलता के साथ निभाया था।

इसके बाद उन्होंने कुछ फिल्मों और विज्ञापनों में काम किया, लेकिन वे पहले जैसी लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाए।

आज दर्शील सार्वजनिक जीवन से काफी दूर हैं और शांत जीवन बिता रहे हैं।

बचपन में ये चेहरे फिल्म और टीवी की दुनिया में चमकते सितारे थे।

आज भले ही ये गुमनाम हैं, लेकिन दर्शकों की यादों में इनकी मासूमियत और अभिनय आज भी दर्ज है।

बाल दिवस पर ऐसे कलाकारों को याद करना इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने हमारे बचपन को भी यादगार बनाया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...