back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देब मुखर्जी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे सेलेब्स, अर्थी को रणबीर कपूर ने दिया कंधा

मशहूर निर्देशक अयान मुखर्जी के पिता और दिग्गज एक्टर देब मुखर्जी का 83 साल की उम्र में निधन हो गया उनके निधन की खबर सुनते ही बॉलीवुड में सन्नाटा छा गया।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन बॉलीवुड जगत में सन्‍नाटा पसरा रहा। एक दुखद खबर ने सभी को उदास कर दिया। मशहूर निर्देशक अयान मुखर्जी के पिता और दिग्गज एक्टर देब मुखर्जी का 83 साल की उम्र में निधन हो गया। ऐसे में इस दुख की घड़ी में बी-टाउन के कई सेलेब्स उनके घर पहुंचे और नम आंखों के साथ देब मुखर्जी को अंतिम विदाई दी। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

83 साल की उम्र में देब मुखर्जी का निधन

बॉलीवुड के फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी के पिता और अभिनेता देब मुखर्जी का बीते दिन यानी होली के दिन 14 मार्च को निधन हो गया। 83 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। उनके निधन की खबर सुनते ही बॉलीवुड उदास हो गया और इस दुख की घड़ी में अयान का साथ देने कई सेलेब्‍स उनके घर भी पहुंचे। 

दोस्‍त का दुख बांंटने पहुंचे रणबीर-आलिया

अयान के करीबी दोस्त रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस दुख की घड़ी में उनका साथ देने पहुंचे। दोनों अलीबाग में छुट्टी पर थे लेकिन जैसे ही उन्‍होंने यह खबर सुनी तो वे वापस लौट आए। अयान मुखर्जी के पार्थिव शरीर को रणबीर कपूर ने कंधा दिया। वो अपने कंधों पर उठाकर अंतिम संस्कार के लिए उन्हें लेकर गए। इस बीच आलिया भट्ट भी अंतिम दर्शन के समय मौजूद रहीं।

बी-टाउन के कई सेलेब्‍स भी पहुंचे

वहीं अयान के पिता की अंतिम यात्रा में बी-टाउन के कई सेलेब्‍स भी पहुंचे। अनिल कपूर समेत कई सेलेब्स पहुंचे थे, जिनमें अयान के परिवार और करीबी दोस्त जैसे काजोल, अजय देवगन, रानी मुखर्जी, तनुजा, तनिषा, आदित्य चोपड़ा, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, ऋतिक रोशन शामिल हुए। 

जया के गले लगते ही खूब रोईं काजोल

काजोल और अयान मुखर्जी के बीच करीबी रिश्ता है और उनके पिता एक्ट्रेस के अंकल लगते थे। वहीं, रानी मुखर्जी और काजोल कजिन सिस्टर हैं। इस लिहाज से अयान का दोनों एक्ट्रेस के साथ भाई-बहन वाला रिश्ता है। ऐसे में देब मुखर्जी के निधन पर काजोल काफी इमोशनल नजर आईं। जया बच्चन जब उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं तो एक्ट्रेस उनके गले लगकर अपने आंसू रोक नहीं पाईं।

ऋतिक रोशन बेड रेस्ट छोड़ स्टिक के साथ पहुंचे

इस दौरान ऋतिक रोशन स्टिक लिए हुए नजर आए। उनके हाथ में पट्टी लगी थी। बीते दिनों ही उनको लेकर खबर सामने आई थी कि ‘वॉर 2’ की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई थी, जिसके बाद डॉक्टर ने उनको बेड रेस्ट की सलाह दी थी। लेकिन, देब मुखर्जी के निधन की खबर सुनकर वो भी बेड रेस्ट छोड़कर उनके घर स्टिक के साथ पहुंचे।

Advertisementspot_img

Also Read:

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के समय कई ऐसे कई मशहूर सितारे हैं जो अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...