back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बहन सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल होने को लेकर भाई कुश ने किया ये खुलासा…

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की शादी के करीब एक साल बाद भाई कुश सिन्हा ने इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है, जाने क्या कहा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा जिन्होनें अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से 7 साल तक डेटिंग करने के बाद दोस्तों और परिवार के सामने शादी कर ली थी, जब उनकी शादी की खबर सामने आई, तो सोनाक्षी के परिवार के इस रिश्ते से नाखुश होने की खबरें भी आईं। जिसमें सोनाक्षी के अभिनेता से नेता बने पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने बाद में साफ किया था कि, वह अपनी बेटी और दामाद को आशीर्वाद देने के लिए शादी में मौजूद थे। लेकिन इस बीच उनके दोनों भाईओं के ना होने के दावे पर करीब एक साल बाद उनके भाई कुश ने चुप्पी तोड़ते हुए इसकी सच्चाई बताई है। जाने क्या कहा?

सोनाक्षी सिन्हा की जहीर से शादी पर बोले- कुश 

बता दे, लगभग एक साल पहले बी टाउन की दबंग गर्ल अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की अपने बॉयफ्रेंड जहीर से शादी की थी, जिसमें उन्होनें कोर्ट मेरिज कर रिसेप्शन दिया था। जिसमें उनके माता पिता पूनम शत्रुघ्न सिन्हा शामिल हुए थें। लेकिन उनके शादी में दोनों भाई लव और कुश के शामिल ना होने पर ये मुद्दा काफी समय तक तक चर्चा में रहा।जिसपर अब उनके भाई कुश ने इन सभी विवादों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे कुश सिन्हा ने साफ किया कि, वह पिछले साल अपनी बहन सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल की शादी में मौजूद थे। उन्होंने कहा, मेरी बहन की शादी में शामिल न होने के बारे में बहुत चर्चा हुई और ईमानदारी से कहूँ तो ये एक झूठी खबर थी। मुझे नहीं पता कि ये लेख किसने डाले। लेकिन इस विषय पर मैंने पिछले साल ही साफ कर दिया था । मैं शादी में शामिल हुआ था। मैं इस बारे में बस इतना ही कहूँगा। वह मेरी बहन है और आखिरकार, मैं उसका सम्मान करता हूँ और उससे प्यार करता हूं। मुझे अब विवाद और ट्रोलिंग परेशान नहीं करते।

इस 23 जून को सोनाक्षी और ज़हीर की पहली शादी की सालगिरह 

बता दे, सोनाक्षी और ज़हीर इस समय शादी की खुशियों और साथ-साथ रहने में व्यस्त है। क्योंकि वे अपनी खूबसूरत प्रेम कहानी के साथ कपल गोल सेट करना जारी रखते हैं। पिछले साल अक्टूबर में भी ऐसी अफ़वाहें उड़ी थीं कि सोनाक्षी गर्भवती हैं और ज़हीर के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है। लेकिन, ये खबरें झूठी निकलीं। वहीं अगले हफ़्ते सोमवार 23 जून को प्रेमी जोड़े सोनाक्षी और ज़हीर अपनी पहली शादी की सालगिरह मनाएंगे। इसी के साथ सोनाक्षी सिन्हा अगली बार सुपरनैचुरल थ्रिलर निकिता रॉय में नज़र आएंगी, जो कुश सिन्हा की बतौर निर्देशक पहली फ़िल्म है। यह फ़िल्म 27 जून को रिलीज़ होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...