back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Border 2 Box Office: सातवें दिन धीमी हुई ‘बॉर्डर 2’ की शुरुआत, मेकर्स को अब वीकेंड का इंतजार

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' आते ही धमाल मचाना शुरू कर दी थी। अब इसके कलेक्शन में बदलाव देखने को मिल रहा है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2‘ का जादू सिनेमाघर में देखने को मिल रहा है। फिल्म के रिलीज होते ही लोग इस फिल्म को देखने के लिए अपनी उत्सुकता दिखने लगे। ओपनिंग डे पर ही इस फिल्म ने काफी कमाल दिखाया था। अब तक फिर ने काफी अच्छा कलेक्शन किया है लेकिन अब इस फिल्म के कमाई में काफी उतार-चढ़ाव आ रहे हैं तो चलिए अब तक के कलेक्शन के बारे में जानते हैं। 

फिल्म का कलेक्शन 

फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 5 दिनों में ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। वर्किंग डेज में फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई है लेकिन जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखकर लगता है कि 300 करोड़ का क्लब अब बस कुछ ही कदम दूर है।

सामने आई रिपोर्ट के अनुसार सातवें दिन फिल्म ने करीब 11.25 करोड़ का बिजनेस किया है। अब तक ‘बॉर्डर 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 224.25 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर चुकी है।साफ है कि जिस रफ्तार से दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं, उस मामले में सनी देओल की फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है।

मेकर्स को वीकेंड के इंतजार 

अब फिल्म के मेकर्स को वीकेंड का इंतजार है आपको बता दें कि पिछले वीकेंड पर इस फिल्म की कलेक्शन काफी बेहतरीन साबित हुई थी। वही इस बार भी याद देखना काफी दिलचस्प होगा की फिल्म क्या कमाल दिखाती है।

फिल्म।की कहानी किरदार

बॉर्डर 2’ साल 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारे भी नजर आते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵