नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। लोगों के अंदर रोमांटिक फिल्में देखने का क्रेज शुरू से ही रहा है। बॉलीवुड भी लोगों की इच्छा को पूरा करते आया है। हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में बनी है जिनका सब्जेक्ट लव स्टोरी रहा है। ऐसी कई फिल्में है जो प्यार में आने वाली कठिनाइयों पर आधारित है। इस तरह की बहुत सी फिल्में है जो प्यार के आगे आने वाली चुनौतियों को दिखाती है।
बॉबी
साल 1973 की फिल्म ‘बॉबी’ राज कपूर द्वारा निर्देशित की गई है। इस फिल्म में यह दिखाया गया है कि किस तरह से बचपन का प्यार शादी में बदल जाता है। फिल्म में आपने देखा होगा कि प्रेमी और प्रेमिका को प्यार के सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। फिल्म में ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिका में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म सुपरहिट रही है।
मैंने प्यार किया
फिल्म ‘मैने प्यार किया’ रोमांटिक फिल्म है जिसे सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री मुख्य भूमिका में है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक अमीर लड़का गरीब लड़की से प्यार करता है और बीच में आने वाले भेदभाव से लड़कर प्यार की जीत होती है। मिलियन के बजट में बनी यह फिल्म सुपरहिट रही है।
आशिकी
फिल्म ‘आशिकी’ का निर्देशन महेश भट्ट ने किया है। यह फिल्म भी एक लव स्टोरी फिल्म है जिसमें हीरो हीरोइन अपनी प्रेम कहानी के बीच आने वाली मुश्किलों का सामना करते हैं। हालांकि, अंत में प्यार की ही जीत होती है। इस फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल मुख्य भूमिका में है।
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं और सुपरहिट रही है। फिल्म में शाहरुख खान और कजोल मुख्य भूमिका में है दोनों की लव स्टोरी को दिखाया गया है। इसमें दिखाया गया है कि राज सिमरन से बहुत प्यार करता है, लेकिन परिवार उनके खिलाफ होता है। ऐसे में राज और सिमरन सभी कठिनाइयों का सामना करते हैं, लेकिन अंत में प्यार की ही जीत होती है।
वीर-ज़ारा
साल 2004 की सुपरहिट फिल्म ‘वीर-जारा’ लोगों को खूब पसंद आई। इस फिल्म में वीर प्रताप सिंह को पाकिस्तानी लड़की ज़ारा से प्यार हो जाता है। इस प्रेम कहानी के बीच में मजहब दीवार बनकर खड़ा हो जाता है। हालांकि, वीर-जारा को लेने पाकिस्तान जाता है, लेकिन पाकिस्तान सरकार उसे धोखा दे देती है। ऐसे में वीर को 22 साल तक जेल में रखा जाता है, लेकिन जारा अभी भी वीर से बेहद प्यार करती है। इस फिल्म में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





