back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Salaar: प्रभास की ‘सालार’ रात इतने बजे से भी देख सकेंगे, शाहरुख की ‘डंकी’ से पहले का मिला शो टाइम

Salaar First Day First Show: साउथ सुपरस्टार एवं बाहुबली फेम प्रभास की फिल्म सालार 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू है और इसकी टक्कर शाहरुख खान की फिल्म डंकी से है।

नई दिल्ली, रफ्तार। साउथ सुपरस्टार एवं बाहुबली फेम प्रभास की फिल्म सालार 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू है और इसकी टक्कर शाहरुख खान की फिल्म डंकी से है। दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग को लेकर सरगर्मी बढ़ी है। वैसे, टिकट बिक्री में ‘सालार‘ आगे है। प्रभास की फिल्म ने 5 लाख से अधिक टिकट बेचे हैं। इस बीच प्रभास के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। तेलंगाना सरकार ने फिल्म सालार को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने फिल्म को रात 1 बजे दिखाने की मंजूरी दी है। इसके साथ ही निर्माताओं को कहा कि वह मल्टीप्लेक्स में फिल्म के टिकट 100 रुपए तक बढ़ा दें।

एडवांस बुकिंग में इतनी कमाई

सरकार ने कहा कि तेलंगाना में ‘सालार’ के लिए 22 दिसंबर की सुबह 4 बजे छठे शो की मांग को मंजूरी किया जाता है। सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में 65 रुपए और मल्टीप्लेक्स में 100 रुपए टिकट की दर बढ़ाने को भी कहा। सरकार ने कुछ चुनिंदा सिनेमाघरों में 21 दिसंबर की रात 1 बजे बेनिफिट शो की भी अनुमति दी। फिल्म ने टिकट की एडवांस बुकिंग से 10 करोड़ की कमाई कर ली है।

सर्वर क्रैश, कई भाषाओं में रिलीज हो रही फिल्म

टिकट बुकिंग साइटों के सर्वर क्रैश हो गए। फिल्म सालार: पार्ट 1 सीजफायर में जगपति बाबू, बॉबी सिम्हा, टीनू आनंद, ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी और रामचंद्र राजू जैसे कई सितारे शामिल हैं। वैसे फिल्म मूलरूप से तेलुगु में बनाई गई, लेकिन कन्नड़, हिंदी, तमिल और मलयालम समेत अन्य भाषाओं में भी रिलीज होगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत! तिहाड़ जेल में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार को हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को सरेंडर करने की डेडलाइन बढ़ाने से इनकार कर दिया। अभिनेता के वकील ने अदालत...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵