back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जब अभिषेक ने संभाला ऐश्‍वर्या का दुपट्टा, तो नेटिजन्‍स ने पूछा-निम्रत कौर अब कहां हैं?

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा जहां अभिषेक बच्चन एक्ट्रेस का दुपट्टा सभालते हुए नजर आ रहे हैं। अब इनकी कैमेस्ट्री देख लोग एक्ट्रेस निमरत कौर के ऊपर सवाल उठा रहे है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को पिछले कुछ समय से कई तरह अफवाहों का सामना करना पड़ रहा है। अभिषेक का नाम एक्ट्रेस निमरत कौर के साथ भी जोड़ा गया। हालांकि, बच्चन परिवार ने कभी इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था। हाल ही में दोनों ने एक साथ आकर अपने तलाक की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। 

आराध्‍या के एनुअल फंक्‍शन में दोनों सा‍थ पहुंचे 



कुछ दिन पहले ही आराध्या बच्‍चन के स्कूल के एनुअल फंक्शन में उन्हें चीयर करने के लिए उनके पैरेंटस अभिषेक- ऐश्वर्या और दादा दादा अमिताभ बच्चन शिरकत की थी। तीनों सितारों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ऐश्वर्या अपने ससुर और मेगास्टार अमिताभ को कुछ समझा रही थीं, जबकि उनके पति अभिषेक पीछे से उनका दुपट्टा संभाल रहे थे, ताकि वे गिर ना जाएं। बाद में अभिषेक और ऐश्वर्या को हाथ थामे भी देखा गया। फैंस को कपल की ये क्यूट केमिस्ट्री काफी पसंद आई वहीं कुछ यूजर्स चटकारे लेने से भी नहीं चूके।  

नेटिजन्‍स ने किए ये कमेंट 



सोशल मीडिया पर जैसे ही दोनों के साथ वाला वीडियो वायरल हुआ तो नेटिज़न्स ने कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दी थीं। एक यूजर ने लिखा, “आखिरकार पुनर्मिलन हो गया बहुत खुशी हुई”। दूसरे यूजर ने लिखा “दोनों को फिर से एक साथ देखकर खुशी हुई”। तीसरे यूजर ने चटकारे लेते हुए पूछा कि निम्रत कौर अब कहां हैं???’, एक अन्‍य यूजर ने लिखा “भगवान दोनों को आशीर्वाद दें।  

एक ही गाड़ी में साथ वापस गए घर 

कपल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडिया फंक्शन खत्‍म होने के बाद का है। इस वीडियो में अभिषेक अपनी बेटी आराध्‍या हाथ पकड़ते हुए वेन्यू से बाहर आए। मां एश्‍वर्या अपनी बेटी से कुछ बातें करती दिखीं। फिर तीनों एक साथ गाड़ी में बैठकर घर की ओर निकल जाते हैं।

निम्रत ने अफेयर की खबरों पर तोड़ी थी चुप्‍पी 



निम्रत के साथ अफेयर की खबरों पर अभिषेक बच्चन का कोई रिएक्शन अभी तक सामने नहीं आया है। लेकिन निम्रत ने इस मामले को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि मैं कुछ भी कर सकती थी, और लोग फिर भी वही कहेंगे जो वे चाहते हैं। ऐसी गपशप को रोकना संभव नहीं है और मैं अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना पसंद करती हूं।

अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर को-स्टार्स रह चुके हैं। दोनों ने साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म दसवीं में साथ काम किया था। तुषार जलोटा निर्देशित फिल्म में निम्रत ने अभिषेक की ऑन-स्क्रीन पत्नी का किरदार निभाया था। ऐसे में दोनों के अफेयर की खबरें वायरल हो रही हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

इस दिन होगी कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की उदयपुर में शादी, जश्न की हुई शुरूआत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान की झीलों, महलों और रॉयल शान से सजे उदयपुर में इन दिनों बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की एक खास प्रेम...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...