back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Urvashi Rautela : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ दिन पर उर्वशी रौतेला ने ईश्वर से आशीर्वाद मांगा

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ दिन पर उर्वशी रौतेला ने ईश्वर से आशीर्वाद मांगा, उनके आध्यात्मिक अवतार से नेटिज़न्स का दिल जीता!

रफ्तार डेस्क (एजेंसी) – उर्वशी रौतेला एक ऐसी शख्स हैं जिन्होंने अपनी अविश्वसनीय उपलब्धियों से सभी को प्रेरित किया है। न केवल राष्ट्रीय स्तर पर, बल्कि वह वैश्विक स्तर पर भी वह सम्मानित और चर्चित व्यक्तित्व है और उन्होंने वास्तव में यह सब अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और लगातार प्रयासों से अर्जित किया है। उनकी एक बात जो उनके प्रशंसकों को सबसे ज्यादा प्रेरित करती है, की वह काफी विनम्र है और उनमें घमंड बिल्कुल भी नहीं है। और इतनी सफलता हंसिल करने के बावजूद उन्होंने आध्यात्मिकता से कभी भी अपना नाता नहीं तोड़ा है।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ दिन पर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किए गए उनके एक लेटेस्ट वीडियो में, उर्वशी मंदिर में आशीर्वाद लेती हुई दिखाई दे रही हैं। वह अपने व्यस्त कार्यक्रम के चलते,  व्यक्तिगत रूप से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं। हालाँकि, उन्होंने निश्चित रूप से ऐसे शुभ और सुंदर दिन पर वह जहां थी वहाँ उन्होंने मंदिर में जाके आशीर्वाद जरूर लिया।

उर्वशी रौतेला पीले रंग के पारंपरिक भारतीय पोशाक में आकर्षक और आनंदित लग रही है। वह पुजारी के निर्देशों का पालन करती हुई दिखाई देती है। यह ईश्वर में उनकी आस्था का ही एक उदाहरण है। इस मे वह इतनी मनमोहक लग रही है की लोग इसे बार बार देख रहे है। इस में अपनी सादगी, सुंदरता और आध्यात्मिकता से उर्वशी रौतेला ने सबका दिल जीत लिया है। 

गौरतलब है कि उर्वशी का फिल्म इंडस्ट्री का सफर शानदार रहा है। वह ‘ब्रो’, ‘स्कंद’, ‘वाल्टेयर वीरय्या’ और ‘एजेंट’ जैसी बड़े तेलुगु प्रोजेक्ट्स में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहीं। हाल ही में वह अपनी वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में अभिनेता रणदीप हुडा के साथ अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस से लोगों का ध्यान खींचने में भी कामयाब रहीं।

कार्यक्षेत्र पर बात करें तो, उर्वशी रौतेला की झोली में ‘दिल है ग्रे‘ और ‘ब्लैक रोज‘ जैसी उत्कृष्ट परियोजनाएं भी आने वाली हैं, जिनका उनके अनुरागी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम उर्वशी रौतेला को उनके आगामी भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।

उर्वशी रौतेला से जुड़ी नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ED समन से नदारद रहीं उर्वशी रौतेला? सट्टेबाजी ऐप केस में अब बढ़ सकती हैं मुश्किलें

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सट्टेबाजी ऐप से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...