back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

HBD: तूतक-तूतक, तूतिया…गाने को 13 की उम्र में सुखविंदर सिंह ने किया था कंपोज, ‘जय हो’ से जीता ऑस्कर अवॉर्ड

Sukhwinder Singh Career: तूतक-तूतक तूतिया गाना हम सभी ने जरूर सुना है। फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर का ऑस्कर विनिंग गाना जय हो भी याद होगा। इन दोनों गाने के सिंगर सुखविंदर सिंह का आज जन्मदिन है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। तूतक-तूतक तूतिया गाना हम सभी ने जरूर सुना है। फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर का ऑस्कर विनिंग गाना जय हो भी याद होगा। इन दोनों गाने के सिंगर सुखविंदर सिंह का आज जन्मदिन है। सुखविंदर महज आठ साल की उम्र से स्टेज शो कर रहे हैं। इन्होंने तूतक-तूतक तूतिया गाने को सिर्फ 13 साल की उम्र में कंपोज किया था। दमदार आवाज के मालिक सुखविंदर सिंह ने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गाने (Songs) गाए हैं। सुखविंदर ने अपने कॅरियर में कई पुरस्कार जीते हैं। 2009 में फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर के लिए जय हो गाना गाया। इस गाने ने इनको दुनिया भर में मशहूर किया। यह गाना बहुत ज्यादा हिट हुआ।

फिल्म कर्मा से बॉलीवुड में एंट्री

सुखविंदर सिंह ने बचपन में ही अपनी प्रतिभा पहचान ली थी। उन्होंने बेहद कम उम्र में गायकी में ही कॅरियर बनाने का निर्णय लिया था। फिल्म कर्मा से सिंगर को बॉलीवुड में ब्रेक मिला। हालांकी उससे पहले वह स्वर कोकिला लता मंगेशकर के साथ सारेगामापा में स्टेज पर गाना गा चुके थे। सुखविंदर ने धीरे-धीरे अपनी कामयाबी का सफर तय किया। अपने लंबे कॅरियर में लगभग सभी बड़े सितारों की आवाज बने हैं।

गायक के साथ कंपोजर भी

सुखविंदर सिंह (Sukhwinder Singh) के सभी गाने बहुत ही बेहतरीन हैं। इनमें से फिल्म दिल से (Dil Se) का गाना ,छइया-छइया, दबंग (Dabang) का टाइटल सांग, ओमकारा (Omkara) का टाइटल सांग, बादल (Badal) का जुगनी-जुगनी और फिर जय हो गाना सुपरहिट रहे हैं। ये गाने हर किसी की जुबां पर रहते हैं। सुखविंदर सिंह गायक होने के साथ म्यूजिक कंपोजर भी हैं।

1999 में फिल्मफेयर पुरस्कार

सुखविंदर सिंह को 1999 में बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। सुखविंदर सिंह के गाने युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं। सलमान खान की फिल्म तेरे नाम का गाना लगन लगी काफी हिट हुआ था। फिल्म कृष्णा का गाना वो कृष्णा है। फिल्म संजू का गाना कर हर मैदान फतेह भी सुपरहिट रहा है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

बाहुबली की ‘राजमाता’ कर चुकी हैं बेहद बोल्ड सीन, श्रीदेवी की ना से मिली ब्लॉकबस्टर फिल्म (raftaar.in)

Advertisementspot_img

Also Read:

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां दुनिया भर की फिल्मों को कलाकारों को इस समारोह में सम्मानित किया गया, वहीं श्रद्धांजलि...
spot_img

Latest Stories

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...