back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Karwa Chauth 2023: परिणीति चोपड़ा समेत ये एक्ट्रेस पहली बार करेंगी करवा चौथ, जानें किसने कब-किससे से रचाई शादी

Karwa Chauth 2023: बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस इस साल पहला करवा चौथ करेंगी। इनमें सबसे पहला नंबर परिणीति चोपड़ा का है। परिणीति ने हाल में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा से शादी की हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस इस साल पहला करवा चौथ करेंगी। इनमें सबसे पहला नंबर परिणीति चोपड़ा का है। परिणीति ने हाल में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा से शादी की हैं। दोनों 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। इनकी खूबसूरत तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। परिणीति शादी बाद एक नंवबर को अपना पहला करवा चौथ बनाएंगी।

कियारा आडवाणी (Kiara Advani)

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फरवरी में शादी की थी। दोनों की रिलेशनशिप की ख़बरें फिल्म शेरशाह के बाद से सामने आनी शुरू हुईं थीं। इस साल कियारा का पहला करवा चौथ है। करवा चौथ के दिन कियारा को देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।

स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar)

स्वरा भास्कर और समाजवादी पार्टी के फहाद अहमद ने 6 जनवरी को कोर्ट मैरिज की थी। फिर जोड़े ने हल्दी, मेहंदी और संगीत समेत कई फंक्शन्स किए थे। अब एक्ट्रेस मां बन गई हैं। शादी बाद स्वरा भास्कर का भी यह पहला करवा चौथ होगा।

अथिया शेट्टी (Athiya Shetty)

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने इसी साल जनवरी में शादी की थी। इस साल अथिया का भी पहला करवा चौथ है।

शिवालिका ओबेरॉय (Shivaleeka Oberoi)

फेमस एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय और जाने-माने निर्माता कुमार मंगत के बेटे अभिषेक पाठक ने भी इस साल शादी की है। शिवालिका भी पहली बार अपने पति के लिए यह व्रत रखेगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Sonu Sood ने Rajpal Yadav के लिए जताया समर्थन, कहा-उन्हें वह राहत मिले जिसके वे हकदार हैं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अभिनेता सोनू सूद ने राजपाल यादव के लिए खुलकर समर्थन जताया है, जिनकी आज दिल्ली हाई कोर्ट में करीब 9‑करोड़ के...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...