back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Parineeti Chopra-Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव शादी के लिए उदयपुर रवाना, 24 को लेंगे सात फेरे

Parineeti-Raghav: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को है। कपल शादी के लिए उदयपुर पहुंच चुका है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को है। इससे पहले दिल्ली में सूफी नाइट और अरदास का प्रोग्राम हुआ। अब यह कपल शादी के लिए उदयपुर पहुंच चुका है। इनको परिवार के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों उदयपुर में परिजनों और करीबी रिश्तेदार के बीच शादी करने वाले हैं।

राघव के साथ आई थीं परिणीति

एक्ट्रेस परिणीति दिल्ली एयरपोर्ट पर सुर्ख लाल रंग सूट में स्पॉट हुईं। परिणीति अपने मंगेतर राघव के साथ एयरपोर्ट पहुंची थीं। दोनों उदयपुर में होने वाली अपनी ग्रैंड इंडियन वेडिंग के लिए फ्लाइट पकड़ने आए थे।

दुनिया के टॉप होटल उदयपुर द लीला पैलेस में शादी

लंदन में साथ पढ़ाई कर चुके परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा दुनिया के टॉप होटल उदयपुर (राजस्थान) के द लीला पैलेस में शादी कर रहे हैं। 24 सितंबर की दोपहर 3 बजे शादी होगी। शादी काफी रॉयल तरीके से होगी। द लीला पैलेस में शादी की तैयारियां अंतिम चरण पर हैं। परिणीति की जिस सुइट में चूड़े की रस्म होगी, वह एरिया पूरी तरह से कांच का बना है। उस सुइट की एक रात का किराया 10 लाख रुपए है। होटल में मेहमानों के लिए 8 सुइट और 80 कमरे बुक हैं। 23 सितंबर की सुबह 10 बजे परिणीति की चूड़ा सेरेमनी होगी।

90 के दशक के बॉलीवुड गानों पर होगा संगीत फंक्शन

23 सितंबर की शाम संगीत सेरेमनी होगी। संगीत पर 90 के दशक के बॉलीवुड गानों की थीम रखी गई है। 24 सितंबर की दोपहर 1 बजे राघव चड्ढा की सेहराबंदी होगी। दोपहर 2 बजे बारात प्रस्थान करेगा। राघव बारातियों संग नाव में सवार होकर होटल लीला पैलेस पहुंचेंगे। शाम 4 बजे कपल के फेरे होंगे। शाम 6 बजे विदाई होगी। रात 8:30 बजे रिसेप्शन और गाला डिनर होना है। दिल्ली की बड़ी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी शादी का कार्यक्रम कर रही है। 23 और 24 सितंबर को होटल के कर्मचारियों के स्मार्टफोन इस्तेमाल करने पर पाबंदी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत! तिहाड़ जेल में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार को हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को सरेंडर करने की डेडलाइन बढ़ाने से इनकार कर दिया। अभिनेता के वकील ने अदालत...
spot_img

Latest Stories

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...