स्वरा भास्कर बनी मां
स्वरा भास्कर बनी मांweb

Swara Bhaskar: स्वरा भास्कर और फहद अहम के घर में गूंजी कलाकारी, कपल ने फैंस को दिया खास तोहफा

स्वरा भास्कर मां बन गई हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। ये पोस्ट देखते ही फैंस भी काफी खुश हैं। वहीं फोटो में दोनों बेटी को खिलाते नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: स्वरा भास्कर अपनी शानदार एक्टिंग और बेबाकी के लिए जानी जाती है। हाल ही में उन्होंने फहद अहमद से शादी की थी, जिसके बाद स्वरा भास्कर ने काफी सुर्खियों बटोरना शुरु कर दिया था। कुछ समय बाद उन्होंने प्रेगनेंसी की जानकारी फैंस को देकर सरप्राइज कर दिया था। फिलहाल उनका पूरा घर किलकारी से गूंज रहा है, स्वरा ने नन्ही परी को जन्म दिया है। उन्होंने बेटी के साथ तस्वीर शेयर कर फैंस को खास तोहफा दिया है।

स्वरा ने फैंस को दी खुशखबरी

स्वरा भास्कर 23 सितंबर को मां बन गई, लेकिन उन्होंने गुड न्यूज दो दिन बाद फैंस के साथ शेयर की। फोटो में वे काफी स्माइल करती हुई नजर आ रही हैं, तस्वीरों में वो और उनके पति को गले लगाए हुए खूब खुश लग रहे हैं। वहीं स्वरा भास्कर बेटी को गोद में खूब खिला रही हैं।

तस्वीर कर फैंस को दिया तोहफा

इन तस्वीरों को शेयर करने के बाद स्वरा ने लिखा कि- दुआ कुबूल हुई, एक आशीर्वाद मिला है, एक गीत गुनगुनाया है...हमारी बच्ची राबिया का जन्म 23 सितंबर 2023 को हो गया था, आपके प्यार के लिए धन्यवाद! यह एक बिल्कुल नई दुनिया है.

बेटी का नाम भी हुआ तय

स्वरा ने लाडली संग पहली तस्वीर शेयर करने के साथ ही बेटी का नाम राबिया बताया है। इसी साल मार्च में कपल ने कोर्ट मैरेज करने के बाद बहुत धूमधाम के साथ शादी की, जिसमें कई जाने माने लोग शामिल हुए थे। इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई। जिसके बाद उनके फैंस भी स्वरा के दुल्हे के लिए काफी खुश है।

कब हुई थी दोनों की मुलाकात

दोनों की मुलाकात एक प्रोटेस्ट में हुई थी। जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। देखते ही दोनों में प्यार हो गया।कुछ समय पहले स्वरा ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी.

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in