नई दिल्ली, रफ्तार। बॉलीवुड के सफल निर्देशक करण जौहर को इंडस्ट्री में 25 साल हो चुके हैं। हाल में उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज हुई थी। इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में थे। हाल में एक बातचीत में करण ने बताया कि वह फिल्में हिट कराने के लिए किस हद तक जाते हैं। फिल्म हिट कराने के लिए सेलिब्रिटी और मेकर्स कई पैंतरे अपनाते हैं। वह कई बार फैंस से मिलते हैं। कभी-कभी कुछ ऐसा करते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाता है।
पीआर को भेजकर तारीफें करने को कहते हैं: करण
हाल में करण जौहर ने कहा कि हम पीआर के तौर पर अपने लोगों को भेजकर कहते हैं कि फिल्म की तारीफ करो और यही होता है। कहा-कभी आप अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे होते हैं तो जाहिर है, कई बार हम अच्छे वीडियो डालना चाहते हैं। मगर, जब आप कमजोर होते हैं तो आलोचना की जाती है। फिर उन आलोचकों को ढंढ़ते हैं, जिन्हें आपकी फिल्म पसंद आई है। उन्होंने पांच स्टार, चार स्टार, तीन स्टार और दो स्टार के साथ बड़े-बड़े पोस्टर बनाए हैं, उनमें से कुछ आलोचकों के बारे में तो आपने सुना भी नहीं होता है तो अगर हमें वह लोग मिल जाते हैं तो हम उनके जरिए अपनी फिल्मों की तारीफ करवाते हैं।
अपनी फिल्मों का रिव्यू जरूर पढ़ता हूं
करण ने कहा, वह उन फिल्मों के रिव्यू जरूर पढ़ते हैं, जिन्हें निर्देशित या निर्मित करते हैं। हालांकि कुछ आलोचकों के प्रति उनके मन में बहुत सम्मान है। मगर, उन्हें दिक्कत तब होती है, जब लोग कहानी खुद लिखना शुरू कर देते हैं। कहा, यह हमारी कहानी है। आप इसकी आलोचना कर सकते हैं। आप अपनी पटकथा क्यों लिख रहे हैं? ऐसा होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in





