नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्रीजिता डे टीवी एक्ट्रेस की मशहूर एक्ट्रेस मानी जाती हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल में अपना जादू दिखाया है। टीवी सीरियल के साथ-साथ वो बिग बॉस सीजन 16 का भी हिस्सा रही हैं। एक्ट्रेस को करीना कपूर की फिल्म में भी देखा गया था। एक्ट्रेस ने 2023 में माइकल ब्लोहम-पेप से शादी कर ली थी। लेकिन अब एक्ट्रेस ने फिर से सात फेरे लेने का फैसला किया हैं। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की मेहंदी की तस्वीर वायरल हो रही है।
श्रीजिता डे ने शेयर की मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें
श्रीजिता डे ने अपने इंस्टाग्राम पर मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वो अपने पति माइकल ब्लोहम-पेप संग पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस को गोल्डन ब्लाउज के साथ ग्रीन शेड के मल्टीकलर लहंगे में देखा जा सकता है। तस्वीरों में कपल की केमिस्ट्री फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है।एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। एक्ट्रेस की दोबारा शादी की बधाई भी उनके फैंस कमेंट बॉक्स पर दे रहे हैं।
पोस्ट के कैप्शन ने खींचा सबका ध्यान
एक्ट्रेस ने मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए काफी प्यारा कैप्शन भी लिखा है जो सभी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारे बच्चे, अपने बच्चों को हमारी प्रेम कहानी बताएंगे। हमारी ये कहानी दुनिया से परे है और हमेशा साथ में हैं। हमारी मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें हैं।’
बिग बॉस 16 में नजर आए थे कपल
श्रीजिता डे को माइकल ब्लोहम-पेप से शादी से पहले बिग बॉस सीजन 16 में देखा गया था। बिग बॉस 16 के फैमिली वीक के दौरान एक्ट्रेस के पति माइकल ब्लोहम-पेप जो उस समय उनके मंगेतर थे, उन्हें भी शो में देखा गया था। शो के दौरान कपल की केमिस्ट्री लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। शो में ही एक्ट्रेस ने अपनी शादी का ऐलान कर दिया था। और ये बताया था कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बनने वाली हैं। वहीं बिग बॉस 16 से निकलने के बाद एक्ट्रेस ने शादी कर ली थी।




