नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। टीवी का सबसे फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा अभी भी टीआरपी लिस्ट में सबसे ऊपर बना हुआ है। इसी के साथ ही शो के प्रोड्यूसर असित मोदी आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। शो की कलाकार जेनिफर मिस्त्री बंसीवाला ने असिता मोदी पर यौन शोषण का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्होंने शो छोड़ दिया है।
जेनिफर ने असित के ऊपर यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेनिफर ने असित के ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के साथ ही मुकदमा भी दर्ज कराया है। इसी के साथ ही प्रोजेक्ट डायरेक्टर सोहिल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ भी मुकदमा दायर किया है। बता दें कि जेनिफर ने पिछले दो महीनों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा की शूटिंग नहीं की है। वहीं जेनिफर ने आरोप लगाया था कि सोहिल और जतिन बजाज द्वारा उनका अपमान किया गया था, जिससे उन्हें सेट छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था।
जेनिफर इस सीरियल में 15 साल से काम कर रही हैं
जानकारी के अनुसार जेनिफर इस सीरियल में 15 साल से काम कर रही हैं। जेनिफर ने असित मोदी, सोहिल रमानी और जतिन बजाज के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। जेनिफर ने कहा कि शूटिंग के दौरान उन्हें सिर्फ दो घंटे का ब्रेक मिला था, लेकिन टीम को ये भी मंजूर नहीं था।




