नई दिल्ली, रफ्तार। फिल्म इंडस्ट्री में नए साल (2024) में जबरदस्त क्लैश होने वाला है। 6 सुपरस्टार में बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत होने वाली है। इसमें सबकी नजरें दामाद और ससुर के क्लैश पर होगा। सुपरस्टार रजनीकांत और दामाद की फिल्म एक साथ रिलीज होने वाली है। रजनीकांत की फिल्म लाल सलाम और धनुष की फिल्म कैप्टन मिलर जनवरी में रिलीज होगी। दोनों का क्लैश दमदार होगा।
मेरी क्रिसमस और कल्कि 2898 एडी में महाक्लैश
12 जनवरी को दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म मेरी क्रिसमस और प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि 2878 एडी एक ही दिन पर्दे पर आएगी।
गुंटूर करम-हनुमान की भिड़ंत
साउथ स्टार महेश बाबू की फिल्म जनवरी में संक्रांति पर गुंटूर करम और तेजा सज्जा की फिल्म हनुमान थिएटरों में दस्तक देगी। फिल्मों में धांसू क्लैश की संभावना है।
इंडियन 2 और कंगुवा में भी मुकाबला
कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 और सूर्या की फिल्म कंगुवा में बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होनी है। एक साथ अप्रैल में फिल्में रिलीज होंगी।
पुष्पा-2 और सिंघम अगेन भिड़ेगी
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा:2 और अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन 15 अगस्त को रिलीज होगी।
क्रिसमस पर अक्षय और आमिर की मूवी होगी रिलीज
क्रिसमस पर अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल और आमिर खान की फिल्म रिलीज होने वाली है। आमिर की फिल्म का टाइटल रिवील नहीं हुआ है। ‘वेलकम टू द जंगल’ मल्टीस्टारर मूवी है।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





