back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pushpa 2: पुष्पा 2 की रिलीज डेट से उठा पर्दा, अगले साल इस दिन ग्रैंड लेवल पर होगी रिलीज

Pushpa 2 Release date: अल्लू अर्जुन स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2: द रूल की रिलीज डेट से पर्दा उठ चुका है। यह फिल्म अगले 15 अगस्त को दुनिया भर के थिएटरों में रिलीज होगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2: द रूल की रिलीज डेट से पर्दा उठ चुका है। यह फिल्म अगले 15 अगस्त को दुनिया भर के थिएटरों में रिलीज होगी। हाल में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की। इसके साथ एक ऑफिशियल पोस्टर भी जारी किया गया। इस पोस्टर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की छुट्टियों के विस्तारित वीकेंड के साथ यह रणनीतिक रिलीज की डेट फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर अधिकतम कमाई करने का सही मौका सुनिश्चित करेगी।

पुष्पा किरदार के लिए अल्लू अर्जुन को मिला है बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

देशभर के दर्शक आईकोनिक पुष्पा: द राइज के सीक्वल की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अल्लू अर्जुन ने 69वें नेशनल अवॉर्ड में पुष्पा के किरदार के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता है। उनके फैंस का उत्साह पुष्पा 2 की शूटिंग की झलकियों के साथ चरम पर है। फिल्म की झलकियों को अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। अब दर्शक और ट्रेड जगत के लोग पुष्पा-2 के रिलीज होने के इंतजार में हैं।

फिल्म पुष्पा ने दर्शकों को वापस थिएटर में लाया

फिल्म पुष्पा:द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक लहर पैदा की थी। यह कोरोना महामारी के बाद की टर्नअराउंड फिल्म थी। इसने सिनेमाघरों में दर्शकों को वापस लाया था। फिल्म ने जबरदस्त डायलॉग, कहानी और दिल जीतने वाले गाने से पूरे देश में धूम मचाई है। अल्लू अर्जुन द्वारा पुष्पराज का निभाया गया किरदार भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा प्यार पाने वाले किरदारों में से एक है। इसे सभी भाषा या तबके के लोगों ने खूब इंजॉय और सराहा है। जाने-माने निर्देशक सुकुमार ने फिल्म को डायरेक्ट किया है।

दुनियाभर की स्क्रीन पर कई भाषाओं में होगी रिलीज

पुष्पा 2: द रूल कई भाषाओं में दुनिया भर सिनेमा स्क्रीन पर रिलीज होगी। मेस्ट्रो सुकुमार द्वारा निर्देशित, माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में नेशनल अवॉर्ड विनर देवी श्री प्रसाद ने म्यूजिक दिया है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Sonu Sood ने Rajpal Yadav के लिए जताया समर्थन, कहा-उन्हें वह राहत मिले जिसके वे हकदार हैं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अभिनेता सोनू सूद ने राजपाल यादव के लिए खुलकर समर्थन जताया है, जिनकी आज दिल्ली हाई कोर्ट में करीब 9‑करोड़ के...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵