back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में शाहरूख खान ने मेहमानों का जीता दिला, गुजराती में कही ये बात

शाहरुख खान ने गुजराती भाषा में बोलकर अनंत- राधिका प्री वेडिंग फंक्शन में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। वहीं उनके अलावा बाॅलीवुड के कई सितारे भी फंक्शन में नजर आए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क|अनंंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी का जश्न पूरे जोरों शोरों के साथ जारी है। वहीं यहां पर बाॅलीवुड के कई सेलेब्रिटीज ने चार चांद लगा दिया। अंबानी परिवार ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों के लिए म्यूजिकल नाइट का फंक्शन किया। इसमें शाहरुख खान, रणबीर सिंह, अरजीत सिंह और जान्हवी कपूर भी पहुंचे थे। इस दौरान शाहरूख ने गुजराती में बात की जिसने लोगों को खूब इंटरनेटेन किया।

एक समय शाहरुख खान ने मंच संभाल लिया, जहां उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज में डिस्क्लेमर भी दिया और कहा अगर मेरी गुजराती गलत है तो इसमें मौजूद लोगों की गलती है। उन्होंने ‘तबियत तबलातोद छे’ पूछकर शुरूआत किया था और दर्शकों से तालियों की गड़गड़ाहट ने समां बांध दिया। इस कार्यक्रम के वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इसमें शाहरुख का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में किंग खान ने गुजराती में बात की जिसमें उन्होंने कहा, “जामनगर, तबीयत एकदम तबलातोड़ छे ने?” कहते हुए दिख रहे हैं।

डायलाॅग को लेकर भी हुई चर्चा

एक्टर ने ‘पठान’ और ‘जवान’ के डायलॉग्स के जरिए रिलायंस इंडस्ट्रीज को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान, उन्होंने मंच पर मौजूद बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को लोगों से रूबरू किया था, जहां उनका गर्मजोशी के साथ शानदार स्वागत किया गया।

किंग खान ने सभी का किया मनोरंजन

साथ ही, किंग खान ने सभी लोगों को अपनी हाजिर जवाबी से खूब हंसाया। मंच पर राधिका भी नजर आईं। एथनिक लुक में वे काफी खूबसूरत लग रही थीं। कार्यक्रम में सलमान खान, अरिजीत सिंह और रणवीर सिंह ने भी अपनी परफॉर्मेंस के दम पर हर किसी का दिल जीत लिया।

वर्क फ्रंट की बात करें, तो शाहरुख के लिए पिछला साल बेहतर रहा। उनकी पठान और जवान बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। डंकी को लोगों ने काफी पसंद किया और दर्शकों ने शाहरुख की खूब तारीफ की।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP नेता संगीत सोम को जान से मारने की धमकी! KKR विवाद के बीच बंगाली भाषा में आया धमकी भरा मैसेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मेरठ में बीजेपी नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह...
spot_img

Latest Stories

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵