back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Shahrukh Khan को मिला ‘इंडियन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड, कहा- ‘मैं कुछ गलत न बोल दूं…

Shahrukh Khan Indian Of The Year Award: शाहरुख खान ने पिछले साल एक के बाद एक तीन फिल्में सुपरहिट फिल्में दी। फिल्म पठान, जवान और डंकी पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। शाहरुख खान ने पिछले साल एक के बाद एक तीन फिल्में सुपरहिट फिल्में दी। फिल्म पठान, जवान और डंकी पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया है। इस साल शाहरुख फिर हैट्रिक लगाने की तैयारी में हैं। उनकी दो फिल्मों की हिंट मिली है। इस बीच एक्टर को CNN-न्यूज 18 इंडियन ऑफ दी ईयर 2023 अवॉर्ड से नवाजा गया है। 2019 के बाद शाहरुख की यह पहली मीडिया अपीरियंस थी। उन्होंने शो के दौरान भावुक होकर स्पीच दी, जिससे हर कोई उनका जबरा फैन हो गया।

परिवार के संघर्ष पर की बात

शाहरुख ने 10 मिनट स्पीच दी। उन्होंने खुद के ब्रेक लेने से लेकर परिवार के संघर्ष और 2023 की सफल फिल्मों पर भी काफी बात की। कहा, मैं कुछ अजीब बात कहना चाहता हूं। मैंने अपनी स्पीच लिखकर रखी है, क्योंकि इसे तीन से चार बार चेक किया जाता है। ताकि मैं कुछ गलत नहीं बोल दूं। अगर, मैं ऐसा करता हूं तो मुझे बताया भी जाता है।

हर काल का इंडियन हूं: शाहरुख

एक्टर ने कहा कि मैं फिर भी यह कहना चाहूंगा, जो बहुत अजीब लग सकता है कि मुझे ऐसा नहीं लगता कि मैं इंडियन ऑफ द ईयर हूं। मुझे लगता है कि मैं अब तक जितने साल बीते हैं, उन सभी का इंडियन ऑफ द ईयर रहा हूं। आने वाले हर साल का इंडियन रहूंगा। लेडीज एंड जेंटलमैन, मुझे असल में लगता है कि मैं हर काल का इंडियन हूं।

मेरा सपोर्ट करने को थैंक्यू

उन्होंने कहा कि मैं यहां मौजूद हर किसी को और टीवी पर मुझे देखने वाले सभी दर्शकों को थैंक्यू कहना चाहता हूं। इस साल आप में से जितने भी लोग मेरी फिल्में देखने आए थे, आप में से कुछ को वह पसंद नहीं आई होंगी। मैं अंदर से जानता हूं कि आप वहां आए थे मेरा और मेरे परिवार का सपोर्ट करने के लिए, इसलिए मैं आपके सामने नतमस्तक हूं। मेरे परिवार, मेरे बच्चों, मेरे प्रियजनों को इतना प्यार और खुशी देने को थैंक्यू। फिर से मुझे स्टार बनाने के लिए थैंक्यू कहना चाहता हूं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Sonu Sood ने Rajpal Yadav के लिए जताया समर्थन, कहा-उन्हें वह राहत मिले जिसके वे हकदार हैं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अभिनेता सोनू सूद ने राजपाल यादव के लिए खुलकर समर्थन जताया है, जिनकी आज दिल्ली हाई कोर्ट में करीब 9‑करोड़ के...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...