back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jawan Collection: शाहरुख की ‘जवान’ का नया आयाम, 1100 करोड़ कमाई करने वाली पहली फिल्म बनी

Jawan Collection Record: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख की फिल्म जवान ने बड़ी सफलता पाई है। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 1100 करोड़ रुपए से अधिक कमाई कर ली है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख की फिल्म जवान ने बड़ी सफलता पाई है। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 1100 करोड़ रुपए से अधिक कमाई कर ली है। इतनी कमाई करने वाली ‘जवान’ पहली हिंदी फिल्म बन गई है। बता दें फिल्म को रिलीज हुए एक महीने हो चुका है।

इस साल की सबसे अधिक कमाई वाली भी फिल्म

‘जवान’ अब भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने घरेलू बजार ही नहीं,विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी खूब कमाई की है। इस फिल्म में विक्रम राठौड़ और उसके बेटे की कहानी ने दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीता। इसके साथ जमकर कलेक्शन भी किया। साउथ फिल्मों के डायरेक्टर एटली द्वारा निर्देशित ‘जवान’ ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में दुनिया भर में 1100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बनकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ा है। इसके साथ यह फिल्म वर्ष 2023 की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

देश में 619.92 करोड़ कलेक्शन

शुक्रवार शाम को ‘जवान’ के डायरेक्टर एटली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में शेयर किया- ‘जवान’ ने अब 1100 करोड़ रुपए पार करने वाली पहली फिल्म बनकर दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा है। पोस्ट में शेयर किया कि जवान की कमाई 1103.27 करोड़ हो चुकी है। इंडियन नेशनल बॉक्स ऑफिस 619.92 करोड़, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस 369.90 करोड़ रहा। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है-जवान, हर दिन बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना रही और तोड़ रही है। अभी अपने टिकट बुक करें! जवान को सिनेमाघरों में देखें-हिंदी, तमिल और तेलुगु में।

फिल्म में शाहरुख का डबल रोल

‘जवान’ में शाहरुख खान ने विक्रम राठौड़ और उसके बेटे आजाद का डबल रोल निभाया है। इसमें दीपिका पादुकोण का स्पेशल अपीयरेंस है। इस फिल्म से नयनतारा ने हिंदी में डेब्यू किया है। विजय सेतुपति विलेन के किरदार में हैं। प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, रिद्धि डोगरा, संजीता भट्टाचार्य, गिरिजा ओक, लहर खान और आलिया कुरैशी ने भी अहम रोल निभाया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत! तिहाड़ जेल में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार को हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को सरेंडर करने की डेडलाइन बढ़ाने से इनकार कर दिया। अभिनेता के वकील ने अदालत...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...