नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शाहरुख खान ने फिर साबित किया है वह बॉलीवुड के किंग खान है। शाहरुख की फिल्म रिलीज के चौथे दिन ही करीब 500 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली है। फिल्म दुनियाभर में जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। शाहरुख की फिल्म जवान 7 सितंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है।
ओपनिंग वीकेंड में 287 करोड़ की कमाई
‘जवान’ ने ओपनिंग वीकेंड में देश में 287 करोड़ रुपये की कमाई कर इतिहास रचा है। फिल्म ने रिलीज के तीन दिन में दुनियाभर में 375 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं, चार दिनों में दुनियाभर में 470 करोड़ रुपए की कमाई की है।
शाहरुख के साथ साउथ की सुपर एक्ट्रेस नयनतारा
साउथ के डायरेक्टर एटली कुमार ने शाहरुख की इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म में साउथ की सुपर एक्ट्रेस नयनतारा हैं। फिल्म में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आ रही है। फिल्म में साउथ एक्टर विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और रिद्धि डोगरा भी हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का कैमियो किया है। फिल्म एक कॉमर्शियल एंटरटेनर है। इसमें शाहरुख खान डबल रोल में हैं, जो एक सीक्रेट एजेंट और एक चोर के किरदार में हैं। ‘जवान’ की शूटिंग पुणे, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, राजस्थान और औरंगाबाद में हुई है।
‘जवान’ के बीच भी आयुष्मान की ड्रीम गर्ल-2 ने पकड़ी रफ्तार
फिल्म जवान की आंधी के बीच आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर ड्रीम गर्ल-2 ने रफ्तार पकड़ी है। ‘ड्रीम गर्ल 2’ की रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे रविवार की कमाई बढ़ी है। फिल्म करीब 100 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली है। सोमवार को यह फिल्म 100 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो जाएगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in




