back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Box Office: शाहरुख की ‘Dunki’ ने तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड, अब Ranbir की मूवी पर नजर

Dunki Box Office Collection: शाहरुख खान की फिल्म डंकी को रिलीज हुए 15 दिन हो गए। अब तक फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म कलेक्शन के मामले में आग बढ़ रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार। शाहरुख खान की फिल्म डंकी को रिलीज हुए 15 दिन हो गए। अब तक फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म कलेक्शन के मामले में आग बढ़ रही है। यह कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने के करीब है। वैसे, ‘डंकी‘ ने रणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा को वर्ल्डवाइड कलेक्शन में पीछे छोड़ा है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म डंकी ने 14 दिनों में 203.87 करोड़ रुपए कमाए थे। 15वें दिन भारत में 2.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसके साथ नेट कलेक्शन 206.53 करोड़ रुपए हो गया है।

वर्ल्डवाइड कितना बिजनेस?

शाहरुख की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 417 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इससे पहले ‘जवान’ ने 1,148.32 करोड़ रुपए और ‘पठान’ ने 1,050.30 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। 120 करोड़ के बजट में बनी ‘डंकी‘ से डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को बेहद उम्मीदें हैं। फैंस भी जवान और पठान के बाद डंकी से काफी उम्मीदें लगाए बैठे थे।

‘ब्रह्मास्त्र’ का रिकॉर्ड तोड़ सकती है ‘डंकी’

इस फिल्म ने ओवरसीज 154.25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। वहीं, इंडिया ग्रॉस में कलेक्शन 235.75 करोड़ रुपए हुआ है। बता दें फिल्म अब जल्द रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र’ का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। फिल्म ब्रह्मास्त्र ने वर्ल्डवाइड 431 करोड़ का कारोबार किया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत! तिहाड़ जेल में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार को हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को सरेंडर करने की डेडलाइन बढ़ाने से इनकार कर दिया। अभिनेता के वकील ने अदालत...
spot_img

Latest Stories

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵