back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Shahrukh Khan का फैंस को धांसू ऑफर, Jawan का एक टिकट लेने पर एक फ्री

Film Jawan: शाहरुख खान ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। सुपरहिट फिल्म जवान को लेकर बड़ी ऐलान किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शाहरुख खान ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। सुपरहिट फिल्म जवान को लेकर बड़ी ऐलान किया है। एक्टर ने ट्वीट किया-भाई को, बहन को… दुश्मन को, यार को… और हां, अपने प्यार को… कल जवान दिखाइयेगा! चाचा-चाची, फूफा-फूफी, मामा-मामी… यानी पूरे परिवार को। सबके लिए एक के साथ एक मुफ्त टिकट!!! तो कल से… परिवार, यार और प्यार… बस 1 टिकट खरीदें और अन्य 1 मुफ्त पाएं। पूरे परिवार के साथ भरपूर मनोरंजन। आपके नजदीकी सिनेमाघर में–हिंदी, तमिल और तेलुगु में।

7 सितंबर को रिलीज हुई है फिल्म

एटली के डायरेक्शन में बनी फिल्म जवान (Jawan) सात सितंबर को रिलीज हुई है। यह बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपए के क्लब में एंट्री कर चुकी है। इसके बावजूद कमाई की रफ्तार कम नहीं हो रही। इस बीच शाहरुख भी फैंस को जबरदस्त ऑफर दिए हैं। बता दें शाहरुख पहले एक्टर हैं, जिनकी एक साल में दो फिल्मों ने 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

देश में 576.23 करोड़ का कलेक्शन

फिल्म जवान 21वें दिन यानी 27 सितंबर तक 576.23 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म की नजर भारत में 600 करोड़ रुपए के आंकड़े पार करने पर है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहले ही 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है।

फिल्म कैसी है?

हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर में नयनतारा, विजय सेतुपति के साथ दीपिका पादुकोण की अहम भूमिका है। फिल्म पिता-पुत्र के रिलेशन पर आधारित है। फिल्म सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर स्पेशल मैसेज देती है। इसमें सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरेशी, रिधि डोगरा, सुनील ग्रोवर और मुकेश छाबड़ा के साथ संजय दत्त का भी कैमियो है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Sonu Sood ने Rajpal Yadav के लिए जताया समर्थन, कहा-उन्हें वह राहत मिले जिसके वे हकदार हैं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अभिनेता सोनू सूद ने राजपाल यादव के लिए खुलकर समर्थन जताया है, जिनकी आज दिल्ली हाई कोर्ट में करीब 9‑करोड़ के...
spot_img

Latest Stories

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵