back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

निधन से पहले ‘तेरे नाम’ के सीक्वल की स्क्रिप्ट पर काम करना चाहते थे सतीश कौशिक, सलमान ने खुद ही किया खुलासा

सलमान खान ने खुलासा किया है कि सतीश कौशिक ने निधन से पहले ‘तेरे नाम’ के सीक्वल को लेकर चर्चा की थी। बता दें कि सतीश कौशिक का हाल ही में दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क।  बॉलीवुड के वेटरन एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक का हाल ही में निधन हो गया था । सतीश कौशिक के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में आ गई थी। दिवंगत एक्टर के करीबी दोस्त और सहयोगी सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज शेयर कर सतीश की मौत पर शोक जताया था। हाल ही में एक मीडिया इंटरेक्शन के दौरान सलमान ने इस बात का खुलासा किया की सतीश कौशिक जल्द ही ‘तेरे नाम’ के सीक्वल को लेकर काम शुरू करने वाले थे।

सतीश ने सलमान से की थी चर्चा

हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बात करते हुए सलमान ने खुलासा किया कि 20 साल पहले आई फिल्म तेरे नाम की एक लाइन को लेकर सतीश ने उनसें काफी चर्चा की थी।सलमान ने ये भी जिक्र किया कि कौशिक के निधन से पहले भी उनके साथ उनके संबंध बहुत अच्छे थे।

‘तेरे नाम’ को सतीश कौशिक ने किया था डायरेक्ट

सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ को डायरेक्ट किया था। कई सालों बाद कौशिक ने सलमान खान के साथ ‘तेरे नाम 2’ के आइडिया पर भी चर्चा की थी। ‘तेरे नाम’ अपने समय की सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म में सलमान खान के लुक को युवाओं ने काफी पसंद किया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

सूरज बड़जात्या की बेटी के वेटिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला, सलमान खान रानी मुखर्जी सहित नजर आए कई बड़े स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूरज बड़जात्या ने हम साथ साथ हैं', 'हम आपके हैं कौन' और 'मैंने प्यार किया' जैसी आईकॉनिक और ब्लॉकबस्टर फिल्मों...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...