नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी कई सालों से चली आ रही है। वहीं हाल में ही बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान खान पर खतरा और भी ज्यादा मंडराने लगा है। वहीं अब सामने आ रही रिपोट्स के अनुसार मुंबई ट्रैफिक पुलिस को धमकी भरा मैसेज मिला है। इस मैसेज को खुद लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के करीबी ने भेजा है। मैसेज में लिखा हैं कि, अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें 5 करोड़ रुपये देने होंगे।
मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर आया मैसेज
सामने आ रही रिपोट्स के अनुसार पता चला हैं कि, ये मैसेज मुंबई पुलिस को व्हाट्सएप नंबर पर आया है। जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ सलमान खान की दुश्मनी खत्म करने के लिए 5 करोड़ की मांग की गई है। साथ ही इस मैसेज को हल्के में न लेने को भी कहा गया है। अब इस मैसेज के बाद मुंबई पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद बढ़ गया हैं खतरा
बाबा सिद्दीकी को 12 अक्तूबर 2024 की रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके मौत के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खतरा काफी बढ़ गया है। रिपोट्स के अनुसार पता चला था बाबा सिद्दीकी को इस लिए मारा गया क्योंकि वो सलमान खान के जिगरी दोस्त थे। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।इसके बाद सलमान खान के घर की सिक्योरिटी को काफी बढ़ा दिया गया है।
पहले भी लॉरेंस बिश्नोई से मिल चुकी है धमकी
सलमान खान को पहले भी कई बार धमकी मिल चुकी है। आप को बता दें कि , इस साल 2024 के अप्रैल में सलमान खान के घर में गोली भी चलाई गई थी। इसकी भी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उठाई थी। इस मामले को लेकर सलमान खान 4 जून को मुंबई पुलिस के सामने एक बयान भी दर्ज करा चुके हैं।वहीं बीते दिन 17 अक्टूबर 2024 को सलमान खान के घर नवी मुंबई के फार्महाउस
की रेकी करने वाले आरोपी सुखा नाम के एक शूटर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।





