नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। सलमान खान के घर नवी मुंबई के Farm House की रेकी की गई। Salman Khan के नवी मुंबई के Panvel स्थित फार्म हाउस पर फायरिंग की साजिश की जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने हरियाणा के पानीपत से सुखा नाम के एक शूटर को गिरफ्तार किया है।
हरियाणा से गिरफ्तार हुआ आरोपी
मुंबई पुलिस की जांच के मुताबिक, सुक्खा उन आरोपियों में से एक है जिन्होंने सलमान खान के फार्म हाउस की रेकी की थी। Haryana से सुक्खा को गिरफ्तार करने के बाद उसे नवी मुंबई लाया गया जहां आगे की कार्रवाई शुरू की गई। इससे पहले भी सलमान खान के घर पर फायरिंग हो चुकी है जिसमें पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
अप्रैल के महीने में भी हुई थी फायरिंग
इसी साल अप्रैल के महीने में सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में भी फायरिंग की गई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। एक्टर ने मुंबई पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी उनका मानना है कि इसके पीछे Lawrence Bishnoi Gang का हाथ है। सलमान खान का बयान कोर्ट में दर्ज चार्जशीट में शामिल किया गया है। एक्टर ने यह भी बताया था कि इसी साल जनवरी के महीने में दो अनजान व्यक्ति जबरन उनके फार्म हाउस में घुसने की कोशिश कर रहे थे।
बढ़ गई है सलमान खान के घर की सुरक्षा
लॉरेंस बिश्नोई गैंग सलमान खान के पीछे लंबे समय से लगा हुआ है। साल 2022 में सलमान खान की बिल्डिंग के नीचे धमकी भरा लेटर रखा गया था। इसके बाद साल 2023 में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। हालांकि, अब बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से मुंबई पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस ने सलमान खान के घर और फार्म हाउस पर कड़ी सुरक्षा बढ़ा दी है।




