back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Salaar OTT पर भी होगी रिलीज, जानें कहां और कब देख सकेंगे यह शानदार Film

Salaar OTT Release: प्रभास स्टारर 'सालार'आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की ओटीटी रिलीज के कयासों पर भी मुहर लग गई है।

नई दिल्ली, रफ्तार। प्रभास स्टारर ‘सालार’आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की ओटीटी रिलीज के कयासों पर भी मुहर लग गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट़स के मुताबिक ‘सालार’ का डिजिटल डेब्यू दिग्गज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगा। वैसे, फिल्म मेकर्स ने रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है।

फिल्म रिलीज के 8 बाद ओटीटी पर स्ट्रीमिंग

बता दें नेटफ्लिक्स सभी भाषाओं के लिए ‘सालार’ का स्ट्रीमिंग पार्टनर है। फिल्म थिएट्रिकल रिलीज के आठ हफ्ते बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जानी है। इसके अतिरिक्त ​​फिल्म टेलीविजन पर स्टार मां पर प्रदर्शित की जाएगी।

162 करोड़ में ओटीटी राइट्स बिकी

इससे पहले रिपोर्ट्स आई थीं कि फिल्म को ओटीटी राइट्स मोटी कीमत पर बेची गई है। मेकर्स ने इसके राइट्स 162 करोड़ में बेचे हैं। इसके साथ सालार ओटीटी पर सबसे ज्यादा रकम में खरीदी गई साउथ की पहली फिल्म है।

फिल्म को सीबीएफसी से मिला है ‘ए’ सर्टिफिकेट

विजय किरागांदुर द्वारा प्रोड्यूस ‘सालार’ में पहली बार डायरेक्टर प्रशांत नील और पैन-इंडिया स्टार प्रभास ने काम किया है। यह हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज की गई है। फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 55 मिनट है। इसे सीएफबीसी ने ए सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू मुख्य किरदार में हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ओटीटी धमाका: इस हफ्ते लें नई फिल्मों और वेब सीरीज का मजा, जानें कब और कहां देखें

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए नई फिल्मों और शोज का धमाका होने वाला है। तेलुगु स्टार चिरंजीवी...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵