नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म सिंघम बॉलीवुड की हिट फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में अजय देवगन ने मुख्य निभाई थी। सिंघम-2 ने भी पर्दे पर जमकर धमाल मचाया था। अब इस फिल्म का तीसरा भाग सिंघम अगेन आने वाला है।
जल्द आ रही सिंघम अगेन
दोनों फिल्मों की सफलता के बाद रोहित शेट्टी ने अगले पार्ट को लेकर अनाउंस किया था। इस अपकमिंग फिल्म का टाइटल सिंघम अगेन होगा। रोहित शेट्टी और उनकी टीम ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। दर्शकों के लिए यह फिल्म एक रोमांचक भरी होगी। दोनों पार्ट से कई ज्यादा दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएंगी।
सिंघम अगेन में नजर आएंगे जैकी श्रॉफ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा इस फिल्म में करीना कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ और अक्षय कुमार भी होंगे। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ नेगेटिव रोल प्ले करेंगे। रोहित शेट्टी पिछले डेढ़ साल से स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अजय देवगन के साथ ही रणबीर सिंह, सारा अली खान भी नजर आई थीं
बता दें कि सिंघम-2 में अजय देवगन के साथ ही रणबीर सिंह, सारा अली खान भी नजर आई थीं। इस फिल्म में सारा और रणबीर की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसमें रणबीर के दमदार अभिनय ने लोगों का दिल जीत लिया था।
विस्तृत ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in




