नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह लगातार खबरों में बने हुए हैं। रणवीर ने हाल ही में अपना 38वां जन्मदिन मनाया। बताया जा रहा है कि रणवीर की पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण उस वक्त मौजूद नहीं थीं। इसके बाद दोनों के तलाक की बातचीत शुरू हो गई। इस पर रणवीर ने रिएक्ट करते हुए चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।
Ranveer and Deepika ranveer1.PNG
दीपिका-रणवीर ने शेयर की दिलकश फोटो
रणवीर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिका के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। इस फोटो में दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। यह एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है। रोमांटिक फोटो को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने अपने तलाक की अफवाहों पर भी विराम लगा दिया है। फिलहाल दोनों की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
Ranveer and Deepika deepika.PNG
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स हैं
इस फोटो को शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन दिया, ”मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।” इस फोटो को शेयर करने के कुछ देर बाद रणवीर मुंबई में एक कार में नजर आए। इस कार में रणवीर के पीछे वाली सीट पर दीपिका पादुकोण बैठी नजर आईं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। करीब 6 साल तक डेट करने के बाद 2018 में उन्होंने शादी की। उन्होंने रामलीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और 83 फिल्मों में साथ काम किया है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in




