back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देखेंगे फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’, विक्रांत मैसी ने निभाया है पत्रकार का किरदार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' देखेंगे। फिल्म में एक्टर पत्रकार के किरदार में है। ये फिल्म 15 नवंबर 2024 को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ 15 नवंबर 2024 को सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले काफी बवाल हुआ था। वहीं जब फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दिया। तो सभी ने फिल्म की तारीफ की। यहां तक खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्टर और उनकी फिल्म के बारे में काफी कुछ कहा था। वहीं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4 बजे फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखने जा रहे हैं। 

बाल योगी ऑडिटोरियम में होगी स्पेशल स्क्रीनिंग


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी ये खबर सामने आ रही है कि पीएम मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला आज विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखेंगे। इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग आज शाम को बाल योगी ऑडिटोरियम में शाम 4 बजे की जाएगी। ये ऑडिटोरियम संसद भवन के परिसर में ही है।

पीएम मोदी ने की थी फिल्म की तारीफ 


विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के रिलीज होने बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म की तारीफ करते हुए पोस्ट में कहा था, “बिल्कुल सही यह अच्छी बात है कि अब सच सामने आ रहा है और वह भी ऐसे कि आम लोग भी इसे देख सकें। एक फेक नैरेटिव महज कुछ समय के लिए ही रहती है। अंत में, फैक्ट्स सामने आ ही जाते हैं।”

फिल्म की कहानी और कलेक्शन 


फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’की कहानी की बात करें तो फिल्म 27 फरवरी 2002 में हुए गोधरा कांड को दिखाया गया है। इस दौरान गुजरात के Sabarmati Express ट्रेन में आग लगी थी जिसकी वजह से कई बेगुनाहों की जान चली गई थी। इस कहानी का सच क्या है ? यह हादसा है या साजिश ? यह फिल्म एक जर्नलिस्ट के नजरिए से जांच पड़ताल करती है। विक्रांत मैसी के साथ इस फिल्म में रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म करीब 50 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई है। वहीं, फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 24.1 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...