back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Poonam Pandey की मौत मिस्ट्री! मां से बातचीत का Video Viral, पूरी फैमिली का फोन बंद, एक्स बॉयफ्रेंड ने कहा…

Poonam Pandey Death: एक्टर और मॉडल पूनम पांडे की मौत पर मिस्ट्री बन गई है। पहली सूचना आने पर सभी को उनकी मौत पर विश्वास नहीं हो रहा था।

नई दिल्ली, रफ्तार। एक्टर और मॉडल पूनम पांडे की मौत पर मिस्ट्री बन गई है। पहली सूचना आने पर सभी को उनकी मौत पर विश्वास नहीं हो रहा था। वहीं, अब फैंस एवं टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोग इसे पब्लिसिटी का जरिया बता रहे हैं। इन सबके बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि पूनम के निधन की खबर उनकी बहन ने शेयर की है। वैसे, अब तक उनकी बहन या फैमिली ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं ही है। उनकी बहन समेत पूरी फैमिली का फोन भी स्वीच ऑफ है। एक्ट्रेस की मौत पर सस्पेंस बना है।

आखिर कहां है शव?

एक्ट्रेस के आखिरी वीडियो को देखकर लोगों में मन में कई सवाल पैदा हो रहे हैं। दरअसल, पूनम के अंतिम दर्शन करने गए फैंस को भी झटका लगा है। एक्ट्रेस का शव नहीं मिलने से सब हैरान हैं। आखिर कहां है शव? क्या सच में पूनम का निधन हो गया या फिर सिर्फ पब्लिसिटी के लिए किया जा रहा, यह आने वाला वक्त बताएगा।

‘मुझे फोन नहीं किया मॉम’

अब एक वीडियो खूब वायरल हो रहा, जिसमें पूनम कह रहीं-आपने मुझे फोन नहीं किया मॉम। वीडियो को instantbollywood के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में पूनम डॉटर्स डे पर बात कर रही हैं। उन्होंने मां का एक किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि डॉटर्स डे पर मेरी खूबसूरत मां ने बड़ा-सा डॉटर्स डे लिखा एंड फिर मुझे कॉल की और विश किया। मैंने कहा कि आपने Whatsapp Status डाला, लेकिन आपने कॉल नहीं की मॉम। ये मेरे लिए बहुत फनी था। फिर मां ने कहा कि मेरे पास दो खूबसूरत बेटियां हैं। मां और मेरी छोटी बहन, एक ऐसी है और एक ऐसी है। पूनम का यह वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

अब ड्रग्स से मौत का दावा

रिपोर्ट में दावा किया गया कि पूनम की मौत की वजह सर्वाइकल कैंसर नहीं, ड्रग्स की ओवरडोज से हुई है। मगर, यूजर्स इसे सच मानने को तैयार नहीं हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि पहले कैंसर और अब ड्रग्स, झूठी मौत के लिए कितनी वजह? क्या ड्रग्स की ओवरडोज से गई पूनम पांडे की जान? दरअसल, एक इंटरटेनमेंट चैनल को दिए इंटरव्यू में पूनम के बेहद करीबी ने दावा किया है मौत ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से हुई है।

सेलिब्रिटी का रिएक्शन

राहुल वैद्य, विनीत कक्कड़ समेत एक्ट्रेस के कथित बॉयफ्रेंड बिपिन हेडेकर ने पूनम की मौत को अफवाह बताया है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया। इन सब के बीच सोशल मीडिया पर पूनम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सुबह से ट्रेड कर रहा #PoonamPandeyDeath

‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर सुबह से #PoonamPandeyDeath ट्रेंड कर रहा। दूसरी ओर एक्ट्रेस को पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बता दें इस वीडियो को खुद पूनम पांडे ने पिछले महीने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इसमें वह स्वीमिंग पूल में रिलैक्सिंग मोड में दिख रही हैं।

एक्स बॉयफ्रेंड ने कही यह बात

पूनम के कथित एक्स बॉयफ्रेंड बिपिन हेडेकर ने मौत की खबरों को झूठा बताया है। कहा कि पूनम को कुछ नहीं हुआ है। ऐसे में सच क्या है इस बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और सादगी दोनों ही काफी हद तक देखने को मिलती है। आज हम बात कर रहे...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...