back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Oppenheimer: फैंस का इंतजार खत्म, रिलीज से पहले ही हो गई हॉलीवुड फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ की भारत में एडवांस बुकिंग

निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन बहुप्रतीक्षित ओपेनहाइमर फिल्म रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। क्रिस्टोफर नोलन सिनेमा की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं और उनकी फिल्में दुनिया भर में काफी मशहूर है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन बहुप्रतीक्षित ओपेनहाइमर फिल्म रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। क्रिस्टोफर नोलन सिनेमा की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं और उनकी फिल्में दुनिया भर में काफी मशहूर है। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। भारत में इस फिल्म की एंडवास बुकिंग शुरू हो गई है।

Oppenheimer 1.PNG

ओपेनहाइमर फिल्म भौतिक वैज्ञानिक जेरॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित है

ओपेनहाइमर फिल्म भौतिक वैज्ञानिक जेरॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित है। ओपेनहाइमर को परमाणु बम के आविष्कार का श्रेय दिया जाता है। वहीं क्रिस्टोफर नोलन की फ़िल्में IMAX स्क्रीन की तुलना में एक अलग अनुभव प्रदान करती हैं। माना जाता है कि क्रिस्टोफर मैडनेस और आईमैक्स की प्रतिभा की बदौलत यह फिल्म ओपेनहाइमर के लिए बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड स्थापित करने की क्षमता रखती है। क्रिस्टोफर नोलन को आधुनिक IMAX का “पिता” माना जाता है। वह थिएटर में मौजूद दर्शकों को दूसरी दुनिया में ले जाते है।

Oppenheimer 2.PNG

अमेरिका परमाणु बम बनाने वाला दुनिया का पहला देश बना

जब ओपेनहाइमर का ट्रेलर जारी किया गया, तो इसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी थीं। जारी किए ट्रेलर में दिखाया गया था कि परमाणु भौतिक विज्ञानी रॉबर्ट ओपेनहाइमर को अत्यधिक दबाव में दिखाया गया था। दबाव इतना ज़्यादा था कि प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका परमाणु बम बनाने वाला दुनिया का पहला देश बनना चाहता था। एक ट्रेलर से पता चलता है कि पहले परमाणु बम का परीक्षण जल्द ही किया जाएगा। ये फिल्म 21 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी

Oppenheimer open.PNG

फिल्म में दिखेगा कलाकार का जमावड़ा

फिल्म के ट्रेलर रॉबर्ट ओपेनहाइमर में दिखाया गया है कि कैसे वो परमाणु बम के परीक्षण के फैसले का बचाव करते हैं। इस फिल्म में सिलियन मर्फी के अलावा एमिली ब्लंट, मैट डेमन, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, फ्लोरेंस पुघ और मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कैथरीन ओ’हारा के निधन पर बॉलीवुड में शोक, करीना, आलिया और इलियाना ने दी भावुक श्रद्धांजलि

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हॉलीवुड की दिग्गज और एमी अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री कैथरीन ओ’हारा के निधन से दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों में शोक की लहर...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵