back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब कॉलर ट्यून पर नहीं सुनाई देगी अमिताभ बच्चन की आवाज, सरकार ने बंद करने का लिया फैसला

किसी को भी फोन पर कॉल कनेक्‍ट होने से पहले सायबर ठगी के खिलाफ अलर्ट रहने की बीग बी की आवाज सुनाई देती है फिर जाकर कॉल कनेक्‍ट होता था। लेकिन अब से बंद कर दिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बीते कुछ दिनों से फोन के कॉलर ट्यून पर बीग बी अमिताभ बच्चन की आवाज तो हर कोई सुना होगा। किसी को भी फोन पर कॉल कनेक्‍ट होने से पहले सायबर ठगी के खिलाफ अलर्ट रहने की बीग बी की आवाज सुनाई देती है फिर जाकर कॉल कनेक्‍ट होता था। लेकिन अब से बंद कर दिया है। 

ऑनलाइन ठगी के खिलाफ सरकार का अभियान 

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से देश में ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते जा रहे थे लोग लगातार साइबर फ्रॉड के शिकार बन रहे थे। इस बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सरकार ने एक व्यापक अभियान चलाया था। जब भी आप किसी को फोन करते थे तो एक कॉलर ट्यून तब बजती थी। इसमें अमिताभ बच्चन साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देते थे। लेकिन यह कॉलर ट्यून लोगों के लिए परेशानी बन चुकी थी। और सोशल मीडिया पर इसे बंद करने के लिए आवाज उठ रही थी।

कॉलर ट्यून से परेशान लोग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने अब इसे हटाने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक यह अभियान अब खत्म हो गया है, इसलिए कॉलर ट्यून को हटा दिया गया है। बहुत से लोगों ने शिकायत की थी कि इमरजेंसी में यह कॉलर ट्यून उन्हें बहुत परेशान करती है। 

40 सेकेंड तक बजती थी कॉलर ट्यून 

शिकायत के बाद सरकार ने उसे बंद करने का फैसला लिया है। कॉलर ट्यून को लेकर कई लोगों को काफी दिग्‍गते होने लगी थी इसकी वजह यह थी कि फोन करने पर सामने वाले से तुरंत बात नहीं हो पाती थी। पहले अमिताभ बच्चन की आवाज वाली ट्यून 40 सेकेंड तक बजती थी, फिर कॉल कनेक्ट होता था।

ट्रोल हुए अमिताभ

हाल ही में अमिताभ बच्चन को इस ट्यून के लिए ट्रोल किया गया था। लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी। एक यूजर ने लिखा- भाई अब फोन पर बोलना बंद करो। इस पर अमिताभ बच्चन ने भी जवाब दिया था। इससे पहले अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए भी एक कॉलर ट्यून के लिए अपनी आवाज दी थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

जब सितारों ने छोड़ दी फीस, जानिए उन हिट फिल्मों के बारे में

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। बॉलीवुड की कई फिल्मों ने न सिर्फ दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी, बल्कि अपने लीड एक्टर्स के समर्पण की कहानी...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵